GDP में ऐतिहासिक गिरावट का बड़ा कारण गब्बर सिंह टैक्स है: राहुल
GDP में ऐतिहासिक गिरावट का बड़ा कारण गब्बर सिंह टैक्स है: राहुलTwitter Video

GDP में ऐतिहासिक गिरावट का बड़ा कारण गब्बर सिंह टैक्स है : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)। साथ ही GST को आर्थिक सर्वनाश बताया एवं कहा कि, अधिक जानने के लिए मेरा वीडियो देखें-

दिल्‍ली, भारत। देश में महामारी कोरोना संकट के कारण भारत को आर्थिक रूप से सबसे बड़ा घाटा हुआ है। इंडियन इकोनॉमी पिछले 40 सालों में सबसे खस्ता हालत में है। इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोर्चा खोले हुए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर वीडियो श्रृंखला शुरू की है, आज रविवार को फिर उन्‍होंने अपने ट्विटर अकांउट से ट्वीट के जरिए वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी गिरती GDP का जिम्मेदार सरकार की आर्थिक नीतियों को ठहरा रहे हैं, उन्होंने GSTकी बात के जरिये कई सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी का मानना है कि, ''मोदी सरकार सही तरीके से GST को लागू करने में नाकाम रही है''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा-

GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)।

इससे बहुत कुछ बर्बाद हुआ जैसे-

  • लाखों छोटे व्यापार

  • करोड़ों नौकरियाँ और युवाओं का भविष्य

  • राज्यों की आर्थिक स्थिति।

GST मतलब आर्थिक सर्वनाश। अधिक जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो में कहा- "जीएसटी यूपीए का आइडिया था, एक टैक्स, कम से कम टैक्स, साधारण और सरल टैक्स। NDA का जीएसटी बिल्कुल अलग है, चार अलग-अलग टैक्स 28% तक टैक्स और बड़ा कॉम्प्लिकेटेड, समझने को बहुत मुश्किल टैक्स, जो स्मॉल एंड मीडियम बिजनेसेस हैं वह इस टैक्स को भर ही नहीं सकते, पर जो बड़ी कंपनियां हैं वो इसको आसानी से भर सकती हैं 5, 10 या 15 अकाउंटेंट्स लगा सकते हैं। यह चार अलग-अलग रेट क्यों हैं? यह चार अलग-अलग रेट इसलिए है क्योंकि सरकार चाहती है कि जिसकी पहुंच हो, जीएसटी को आसानी से बदल पाए और जिसकी पहुंच न हो वो जीएसटी के बारे में कुछ न कर पाए पहुंच किसकी है हिंदुस्तान के सबसे बड़े 15-20 उद्योगपतियों की पहुंच है।"

बता दें, इससे पहले भी राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर ही एक वीडियो श्रृंखला ट्वीट पर शेयर कर मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा- जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी, भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। ‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co