रघुराम राजन से बाेले राहुल-देश में पंचायती राज व्यवस्था कमजोर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने से चर्चा में पंचायती राज व्यवस्था पर कहा, वह जबरदस्त असरदार साबित हुई, लेकिन दुर्भाग्य से आज हम उस व्यवस्था से भटक गये...
रघुराम राजन से बाेले राहुल-देश में पंचायती राज व्यवस्था कमजोर
रघुराम राजन से बाेले राहुल-देश में पंचायती राज व्यवस्था कमजोरPriyanka Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। महामारी कोरोना वायरस के संकट काल में पिछले करीब एक महीने से लॉकडाउन लागू है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को जाने-माने अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से चर्चा की।

पंचायती राज व्यवस्था पर बोले राहुल :

इस चर्चा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के समग्र विकास के लिए जिस पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की, वह जबरदस्त असरदार साबित हुई, लेकिन दुर्भाग्य से आज हम उस व्यवस्था से भटक गये हैं।

राजीव गांधी जी जिस पंचायती राज को लेकर आए थे उसका समाज पर जबरदस्त असर हुआ, लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ेगा कि यह अब कम हो रहा है। पंचायती राज के मोर्चे पर जितना आगे बढ़ने का काम हुआ था, हम उससे पीछे लौट रहे हैं और जिलाधिकारी आधारित व्यवस्था में जा रहे हैं।
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रघुराम राजन के साथ चर्चा में ये भी कहा कि, ''देश के उत्तरी राज्यों की तुलना में पंचायती राज व्यवस्था पर दक्षिण के राज्यों में ज्यादा बेहतर काम हुआ है। अगर आप दक्षिण भारतीय राज्य देखें, तो वहां इस मोर्चे पर अच्छा काम हो रहा है, व्यवस्थाओं का विकेंद्रीकरण हो रहा है, लेकिन उत्तर भारतीय राज्यों में सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा है। पंचायतों तथा जमीन से जुड़े संगठनों की शक्तियां कम हो रही हैं।"

अधिकारवाद का नया मॉडल आया सामने :

राहुल गांधी ने कहा कि, इस दौर में अधिकारवाद का एक नया मॉडल सामने आया है जो 'सत्तावादी मॉडल' है और यह उदार मॉडल पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि, यह एक अलग तरीका निकाला गया है, जो बहुत तेजी से फलता-फूलता नजर आ रहा है।

इस पर रघुराम राजन ने कहीं ये बात :

RBI पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी इस व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा ''अधिकारवादी व्यक्तित्व अपने आप में एक ऐसी धारणा बना लेता है कि, मैं ही जनशक्ति हूं' इसलिए मैं जो कुछ भी कहूंगा, वह सही होगा। सब कुछ मेरे सामने से होते हुए गुजरना चाहिए। इतिहास उठाकर देखें तो पता चलेगा कि जब-जब इस हद तक केंद्रीकरण हुआ है, व्यवस्थाएं धराशायी हो गई हैं।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co