कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव पर- आज राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा
श्रीनगर, भारत। देश के कई राज्यों से गुजर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अपना सफर पूरा करते हुए अंतिम फपड़ाव पर पहुंच गई है। इस दौरान आज रविवार को दोपहर के समय राहुल गांधी द्वारा लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया है।
लाल चौक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी :
लाल चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराए जाने के दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा। तो वहीं, लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात रहा।
लाल चौक पर तिरंगा लहराकर भारत से किया वादा आज पूरा हुआ।🇮🇳 नफ़रत हारेगी, मोहब्बत हमेशा जीतेगी, भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराया जाने के बाद कांग्रेस की ओर से ईट जारी करते हुए लिखा गया- हमने दुनिया को कल भी अमन और शांति की राह दिखाई थी। नफ़रत और हिंसा के खिलाफ हमारी यह जंग आज भी जारी है। इतिहास ने खुद को दोहराकर यह साबित कर दिया है।
कल एसके स्टेडियम में सार्वजनिक रैली :
बता दें कि, काफी सुर्खियों में रही कांग्रेस की यह पदयात्रा आखिरकार अपनी पूरी दूरी तय कर चुकी है। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर का सफर पूरा होने के बाद कल इस यात्रा का श्रीनगर में समापन हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि, 7 सितंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों से गुजरी ह। अब कल 30 जनवरी को सार्वजनिक रैली आयोजित की गई है। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। कल होने वाले इस कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो जाएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।