राहुल गांधी ने मीडिया से की बातचीत
राहुल गांधी ने मीडिया से की बातचीतSocial Media

भारत जोड़ों यात्रा के तेलंगाना चरण के बीच कोथूर में राहुल गांधी ने मीडिया से की बातचीत

भारत जोड़ों यात्रा के तेलंगाना चरण के बीच कोथूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कई बातें कहीं।

तेलंगाना,भारत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज तेलंंगाना में है, इस बीच आज साेमवार को भारत जोड़ों यात्रा के तेलंगाना चरण के बीच कोथूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मीडिया से बातचीत की।

हमारी पार्टी डिक्टेटरशिप नहीं चलाती :

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- हमारी पार्टी डेमोक्रेटिक है, हमारी पार्टी डिक्टेटरशिप नहीं चलाती। आपने देखा कि कुछ ही दिन पहले कांग्रेस पार्टी में चुनाव हुआ, हमने डेमोक्रेटिकली हमारे नए अध्यक्ष को चुना। ये हमारा डीएनए है कि हम डिक्टेटरशिप नहीं चलाते।

हमारे सभी नेता एकजुट होकर लड़ेंगे, मिलकर लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी, इसमें कोई संशय नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

  • 'भारत जोड़ो यात्रा' एक विचारधारा है, एक सिम्बल है और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ स्पष्टता के साथ दूसरी विचारधारा रखने का तरीका है। बीजेपी की इंस्टीट्यूशनल कैप्चरिंग के खिलाफ लड़ना कोई दो मिनट का काम नहीं है, लेकिन उसके खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा अच्छा कदम है।

  • हमारे बीच सामान्य चर्चा हो रही थी, मैं खुद भी यात्रा करना चाहता था; मगर फिर कोविड आ गया और यात्रा को टाल दिया गया। भारत जाेड़ो यात्रा मेरे लिए BJP-संघ के खिलाफ लड़ने का तरीका भी है और इस यात्रा से मुझे हिंदुस्तान के बारे में काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।

  • गुजरात चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ रही है और गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतेगी। गुजरात में बीजेपी के खिलाफ लहर है, कांग्रेस पार्टी गुजरात में चुनाव जीतने जा रही है।

  • भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। हम इस यात्रा से एक संदेश देना चाहते हैं और यात्रा के संदेश से भटकना नहीं चाहते। मगर गुजरात और हिमाचल के चुनाव पर चर्चा चलेगी, हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी मेरे रोल को तय करेंगे।

  • व्यवस्थित हमलों से हमारे देश के संस्थागत ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। मीडिया में लोग जानते हैं कि कैसे प्रेस को नियंत्रित और धमकाया जा रहा है। यहां तक कि, न्यायपालिका और नौकरशाही पर भी हमले हो रहे हैं।

  • जहां तक पूंजी के बड़े पैमाने पर संकेंद्रण का सवाल है, आप देख सकते हैं कि एमएसएमई का क्या हो रहा है, देश में रोजगार सृजन संरचना में क्या हो रहा है। इसका एक बड़ा कारण भाजपा और यहां टीआरएस दोनों द्वारा सत्ता और सांठगांठ वाले पूंजीवाद का भारी संकेंद्रण है।

  • इस यात्रा का मकसद भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत और गुस्से से लड़ना है। हम देश भर में 3500 किमी चल रहे हैं और लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और लाखों लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। यह भारत की सच्ची भावनाओं और मूल्यों को प्रदर्शित करने का एक शक्तिशाली तरीका है। यदि आपने नहीं देखा है तो कई कांग्रेसी लोग आ रहे हैं, कई गैर-कांग्रेसी लोग आ रहे हैं और यहां तक कि अन्य दलों के कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

  • यह कांग्रेस पार्टी थी जो सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के साथ आई थी। जनगणना को सार्वजनिक डोमेन में होना चाहिए। लोगों को भारतीय आबादी के मेकअप को समझने की जरूरत है।

  • कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति का चुनाव कर यह प्रदर्शित कर दिया है कि वह एक लोकतांत्रिक पार्टी है। मुझे आश्चर्य है कि आरएसएस/बीजेपी या टीआरएस का चुनाव कब होगा? क्योंकि प्रेस हमेशा हमारी पार्टी में लोकतंत्र के बारे में पूछता है लेकिन वे कभी भाजपा से पूछने की हिम्मत नहीं करते।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com