राहुल-प्रियंका बोले-कोरोना भ्रष्टाचारियों को कभी माफ नहीं करेगा देश
राहुल-प्रियंका बोले-कोरोना भ्रष्टाचारियों को कभी माफ नहीं करेगा देशSocial Media

राहुल-प्रियंका बोले-कोरोना भ्रष्टाचारियों को कभी माफ नहीं करेगा देश

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कोरोना महामारी से लड़ने के सामान की खरीद में भ्रष्टाचार करने को शर्मनाक बताते हुए इन मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

राज एक्‍सप्रेस। घातक कोरोना वायरस की विपदा के दौरा में नेताओं की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला की ओर से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा की गई हैं।

दरअसल, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना महामारी से लड़ने के सामान की खरीद में भ्रष्टाचार करने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि, इन मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा-

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कहा कि, ''जब समूचा देश कोविड-19 आपदा से लड़ रहा है, तब भी कुछ लोग अनुचित मुनाफ़ा कमाने से नहीं चूकते। इस भ्रष्ट मानसिकता पर शर्म आती है, घिन आती है। हम प्रधानमंत्री से माँग करते हैं कि, इन मुनाफ़ा-खोरों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाए। देश उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।"

प्रियंका गांधी का कहना :

श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मेडिकल कालेजों में खराब किट की खरीदे जाने पर हैरानी जताते हुए आरोप लगाया कि, राज्य सरकार इस खरीद में हुए भ्रष्टाचार के उजागर होने से परेशान है। उन्होंने सवाल किया कि, जो सरकार इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश में थी, क्या वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी?

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- उत्तर प्रदेश के कई सारे मेडिकल कालेजों में खराब PPE किट दी गई थीं। ये तो अच्छा हुआ सही समय पर वो पकड़ में आ गईं, तो वापस हो गईं और हमारे योद्धा डाक्टरों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं हुआ, लेकिन हैरानी की बात ये है राज्य सरकार को ये घोटाला परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि ये परेशान कर रहा है कि खराब किट की खबर बाहर कैसे आ गई। ये तो अच्छा हुआ कि खबर बाहर आ गई वरना खराब किट का मामला पकड़ा ही नहीं जाता और ऐसे ही रफा-दफा हो जाता। क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी।

सुरजेवाला ने कहा :

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शर्मनाक और अमानवीय कृत्य बताते हुए कहा कि, कोरोना टेस्टिंग किट में 166 प्रतिशत से अधिक की मुनाफाखोरी हुई है। एक टेस्टिंग किट की कीमत 225 रुपए है लेकिन इसे 600 रुपए की दर से खरीदा गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com