किसानों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता- 3 काले कानून वापस लेना पड़ेगा: राहुल

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर राहुल गांधी ने आज 'खेती का खून तीन काले कानून' की एक बुकलेट जारी की, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है...
किसानों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता- 3 काले कानून वापस लेना पड़ेगा: राहुल
किसानों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता- 3 काले कानून वापस लेना पड़ेगा: राहुलTwitter

दिल्‍ली, भारत। देश के 62 करोड़ मेहनती किसान-मज़दूर के लिए न्याय की माँग के संबंध में अब विपक्ष की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस अब खुलकर मैदान में आ गई है। कृषि कानूनों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक बुकलेट जारी की, जिसका शीर्षक है 'खेती का खून, तीन काले कानून'। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- अगर आप पिछले 6-7 साल को देखें तो हर इंडस्ट्री में उन्हीं चार-पाँच लोगों का एकाधिकार बन रहा है। एयरपोर्ट या टेलीकॉम देखिए, जहां भी आप देखेंगे तो इन्हीं लोगों का एकाधिकार है। इस देश के 4-5 नए मालिक हैं। आज तक खेती में एकाधिकार नहीं था। आज तक हिंदुस्तान के खेतों का फायदा किसानों, मजदूरों, मिडिल क्लास और गरीबों को जाता था।

कैसे एक पूरा ढांचा था जो इन लोगों की रक्षा करता था। उसमें मंडियाँ और आवश्यक वस्तु अधिनियम शामिल था, लीगल सिस्टम शामिल था। ये तीन कानून खेती में एक बार फिर से आज़ादी से पहले वाली हालत करने जा रहे हैं!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

4-5 लोगों के हाथ में पूरे कृषि हिंदुस्तान की खेती का ढांचा :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, ''4-5 लोगों के हाथ में पूरे कृषि हिंदुस्तान की खेती का ढांचा नरेंद्र मोदी जी दे रहे हैं, इसलिए किसान बाहर सड़कों पर खड़े हैं। हमारे मिडिल क्लास भाइयों और युवाओं को समझना होगा कि किसान अपनी रक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि वो आपकी और आपके भोजन की रक्षा कर रहे हैं। हम सभी को किसानों को अपना पूरा का पूरा समर्थन देना है। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है।''

तीन काले क़ानूनों को वापस लेना पड़ेगा :

राहुल गांधी ने कहा- सरकार और उनका अहंकार समझता है कि किसानों को थकाया जा सकता है, उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है। किसानों को ना तो थकाया जा सकता है, ना उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री से ज्यादा समझ हिंदुस्तान के किसान को है कि क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है। यही सच्चाई है और इसका एक ही उपाय है कि इन तीन काले क़ानूनों को वापस लेना पड़ेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com