राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक
राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूकSocial Media

पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई, इस दौरान एक व्‍यक्ति ने उन्‍हें गले लगा लिया।

पंजाब, भारत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सिलसिला जारी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्‍व में अभी कांग्रेस की यह पदयात्रा पंजाब में है। इस बीच यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सूरक्षा में चूक होने से पार्टी बेहद चिंतित है। अब आज फिर उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बताया जा रहा है कि, होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया।

व्‍यक्ति ने गले लगाने की कोशिश की :

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक मामला होशियारपुर से सामने आया है। यहां कांग्रेस की भारत छोड़ो यात्रा चल रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें गले लगाने की कोशिश की। हालांकि, राहुल गांधी के गले लगाने वाले व्‍यक्ति को वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उसे तुरंत पकड़ कर हटा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जो व्यक्ति राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा, उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे और उन्होंने सुरक्षकर्मियों के साथ मिलकर उसे वहां से हटाया।

आखिर कौन था यह व्‍यक्ति :

आखिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गले लगाने वाला व्यक्ति कौन था, इस बारे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वेडिंग के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि, ''युवक राहुल गांधी का चाहने वाला था, जिसने एक्साइटमेंट में उन्‍हें गले लगा लिया।''

वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि, वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।

GS ढिल्लों, IG, लॉ एंड ऑर्डर विंग, पंजाब

बता दें कि, राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की ओर से दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा जा चुका है। इस दौरान अब आज फिर राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने की इस घटना के बाद इस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और सबसे मुख्य सवाल तो यह है कि, इतनी कड़ी सुरक्षा में एक व्यक्ति राहुल गांधी के इतनी नजदीक कैसे पहुंच सकता है। तो वहीं, इससे पहले रास्ते में राहुल गांधी के टी-ब्रेक से पहले एक व्यक्ति उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com