अश्विनी वैष्णव
अश्विनी वैष्णव Social Media

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रविवार को नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की। उनका फीडबैक लिया।

नई दिल्ली, भारत। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रविवार को नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की। उनका फीडबैक लिया। यात्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर रेल सुविधा के बारे में बताया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा कि, यात्री की प्रतिक्रिया है कि, ट्रेन में साफ-सफाई पहले से अच्छी व्यवस्था में है। दिल्ली से जयपुर अजमेर रूट में वंदे भारत (Vande Bharat) को चलाने को लेकर पहल की जाएगी। अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान कहा कि,जयपुर अजमेर रूट में वंदे भारत को चलाने को लेकर पहल की जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात:

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, "यात्री की प्रतिक्रिया है कि ट्रेन में साफ-सफाई पहले से अच्छी व्यवस्था में है। दिल्ली से जयपुर अजमेर रूट में वंदे भारत को चलाने को लेकर पहल की जाएगी।"

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, 'इसे लेकर इस रूट में पहले ट्रायल रन होगा फिर इसे शुरू किया जाएगा। 10 अप्रैल के पहले तक इस रूट में वंदे भारत की शुरुआत की जाएगी। स्पीड और ट्रैक के रखरखाव को लेकर भी काम किया जाएगा।"

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज निरीक्षण किया और यात्रियों से फीडबैक लिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, ट्रेनें पहले से ज्यादा साफ है, समय पर हैं, प्लेटफॉर्म साफ हैं। इस रूट पर दो पहल की जानी हैं। पहले ट्रैक में कुछ बदलाव कर इस रूट पर स्पीड बढ़ाई जा रही है। दूसदूरा, परीक्षण और परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर दिल्ली -जयपुर के बीच पैंटोग्राफ ट्रेनें (वंदे भारत) चलेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co