राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, ट्विटर के जरिए दी जानकारी
राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, ट्विटर के जरिए दी जानकारीSyed Dabeer Hussain - RE

राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, ट्विटर के जरिए दी जानकारी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने 5 जून को होने वाली अपनी अयोध्या यात्रा (Ayodhya Yatra) स्थगित कर दी है।

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने 5 जून को होने वाली अपनी अयोध्या यात्रा (Ayodhya Yatra) स्थगित कर दी है। यात्रा को स्थगित करने के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर आगामी 22 मई को वे सभा के दौरान विस्तृत चर्चा कर सकते है।

ट्विटर के जरिए दी जानकारी:

बता दें कि, राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाने वाले थे। उन्होंने खुद अयोध्या यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी है। उन्होंने इस बात की औपचारिक घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है। उन्होंने बताया कि, वो 22 मई को पुणे में एक रैली करेंगे और इसी दौरान अपनी अयोध्या यात्रा से संबंधित जानकारी देंगे।

सूत्रों की माने, तो उनके अयोध्या दौरे की तैयारियां पूरी नहीं हो पायीं थीं। इसके अलावा रेलवे का रिज़र्वेशन भी नहीं हुआ था। उनकी अब 22 मई को पुणे में सभा होने वाली है। यह भी कहा जा रहा है कि राज उस सभा में अयोध्या दौरे को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट करेंगे।

BJP सांसद ने अयोध्या यात्रा को लेकर कही थी यह बात:

राज ठाकरे के अयोध्या यात्रा को लेकर बीजेपी (BJP) सांसद बृजभूषण सिंह ने विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि, राज ठाकरे को उत्तर भारतीय जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, राज ठाकरे ने अपने भाषणों में पहले भी उत्तर भारतीय जनता का अपमान किया है। भाजपा सांसद ने कहा था कि, जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, सांसद बृजभूषण सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने महराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से अगले महीने उत्तर प्रदेश में अयोध्या जाने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com