भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाRaj Express

राजस्थान बलात्कार में नंबर एक पर खड़ा है: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

राजस्थान के दौसा जिला की सिकराय विधानसभा में आयोजित आमसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर करारे हमले बोले....

हाइलाइट्स :

  • राजस्थान के दौसा जिला की सिकराय विधानसभा में आमसभा

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर करारे हमले बोले

  • राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न के रूप में जानी जाती है: जेपी नड्डा

राजस्थान, भारत। राजस्थान के दौसा जिला की सिकराय विधानसभा में आयोजित आमसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना संबोधन दिया और कांग्रेस सरकार पर करारे हमले बोले है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- मैं यहां के युवाओं, महिलाओं और यहां की जनता में जो उत्साह देख रहा हूं, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की जीत तय है। अगले 5 सालों में सिकराय की तकदीर और तस्वीर बदले और विकास के पथ पर चले, यही हमारा मकसद है। आज राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न के रूप में जानी जाती है, महिलाओं के साथ अन्याय के रूप में जानी जाती है। किसानों के साथ धोखा किया, छल किया और किसानों को नुकसान पहुंचाया, इसलिए जानी जाती है। जो राजस्थान शांति प्रिय था, आज वहां सिर तन से जुदा के नारे लग रहे हैं, इसलिए जानी जाती है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार आज राजस्थान रेप और बलात्कार में नंबर एक पर खड़ा है। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी की विधायक का पति भी रेप और मर्डर केस में फंसा है और खुलेआम घूम रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित, अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला और किसान सभी का सशक्तिकरण कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। अभी आपको पीएम किसान सम्मान निधि के तहत साल में 6,000 रुपये मिलते हैं, लेकिन यहां भाजपा की सरकार बनते ही आपको साल में किसान सम्मान निधि के तहत 12,000 रुपये मिलेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co