सीपी जोशी
सीपी जोशीRaj Express

अशोक गहलोत आचार संहिता का खुलेआम कर रहे है उल्लंघन : सीपी जोशी

जयपुर, राजस्थान : प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

हाइलाइट्स :

  • अशोक गहलोत ने जनता को सिर्फ भ्रष्ट शासन दिया।

  • भ्रष्टाचार का हर कनेक्शन मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा रहा है।

  • चुनाव में उनका पूरा राजनीतिक करियर दाव पर है।

जयपुर, राजस्थान। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सीपी जोशी ने अपने बयान में कहा कि अशोक गहलोत नियमों के विरुद्ध दिल्ली में सरकारी गाड़ी में सरकारी अधिकारी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा के उम्मीदवारों पर टिप्पणी चुनाव में उनके हार के भय को दिखा रही है। इस बार चुनाव में उनका पूरा राजनीतिक करियर दाव पर है।

सीपी जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने जनता को सिर्फ भ्रष्ट शासन दिया। पेपर लीक, सरकार कार्यालयों में अपने ही मंत्रालय में करोड़ों रुपए और सोने की सिल्लियां मिलना, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करने देना, गंभीर आरोपियों के मामले में अभियोजन स्वीकृति नहीं देना, केंद्रीय योजनाओं का पैसा हड़पना, खनन माफियाओं को लूट की खुली छूट देना, पेपर लीक के आरोपियों को जमानत के लिए महंगे वकील देना, गोपाल केसावत के मामले में कमजोर धाराएं लगाना, आरपीएससी जैसी संस्थाओं में पैसा लेकर सदस्य बनना जैसे भ्रष्टाचार के कई मामले उनकी सरकार की पोल खोलते हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर केंद्रीय जांच एजेंसी क्यों नहीं आए। मुख्यमंत्री डर गए हैं क्योंकि भ्रष्टाचार का हर कनेक्शन मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा रहा है। उन्होंने वादा किया भाजपा की सरकार आने के बाद किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com