अशोक गहलोत
अशोक गहलोतRaj Express

जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए, जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके: अशोक गहलोत

राजस्‍थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने कहा- हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए। जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए।

हाइलाइट्स :

  • राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा निशाना

  • अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई: अशोक गहलोत

  • अशोक गहलोत का आरोप- चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा

राजस्‍थान, भारत। राजस्‍थान के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत के नेतृत्‍व में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा पार्टी की सरकार सत्‍ता में आई है और राजस्थान के मुख्यमंत्री की कमान भजनलाल शर्मा संभाले हुए है। इस दौरान अभी तक राजस्थान में मंत्रि मंडल का गठन नहीं हुआ है, जिसको लेकर राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा है।

22 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ :

इस दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एक्‍स पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को BJP को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है। हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए। जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

साथ ही चिरंजीवी योजना को लेकर आगे उन्‍होंने यह आरोप भी लगाया है कि, मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com