न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत पर बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने दाखिल किया हत्या का मामला

जयपुर, राजस्थान: 10 नवंबर को हुई न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत पर बड़ी अपडेट आई है। पुलिस ने जयपुर में जिला जज एस.छालाना पर सुभाष मेहरा की हत्या का मामला दर्ज किया है।
न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत पर बड़ी कार्यवाही
न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत पर बड़ी कार्यवाहीSocial Media

जयपुर,राजस्थान: 10 नवंबर को हुई न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत पर बहुत बड़ी अपडेट आई है। पुलिस ने जयपुर में जिला जज एस.छालाना के ऊपर सुभाष मेहरा की हत्या का मामला दर्ज किया हैं। घटना भकरोटा क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में छालाना निजी निवास की थी। जज एस.छालाना के घर से उनके पियून सुभाष मेहरा की जली हुई लाश मिली थी।

सुभाष मेहरा की बहन मुन्नीदेवी ने बताया–

सुभाष 6 महीनो से NDPS न्यायालय के जज के घर में रह रहा था। जज दंपत्ति सुभाष से नौकर की तरह कार्य कराया करते थे। उसे यह सब कार्य डरा धमका कर कराया जाता था। सुभाष मेहरा को जज घर में ही बंद करके रखता था। जज दंपत्ति न तो सुभाष को घर जाने देते थे न ही उसे अपने परिवार वालों से बात करने दिया करते थे। मुन्नीदेवी ने यह भी बताया की सुभाष मृत्यु के 6 –7 दिन पहले किसी तरह घर वापिस आ गया था, लेकिन तीन दिन बाद ही सुभाष नगर पुलिस थाने से कुछ पुलिसकर्मी सुभाष मेहरा की तबियत खराब होने के बावजूद जबरदस्ती जज के घर वापिस ले गए। कुछ देर बाद कुछ पुलिसकर्मी वापिस आए और सुभाष के कपड़े लेकर गए थे।

मुन्नीदेवी ने आगे बताया- 10 नवंबर को पुलिसकर्मी सुभाष के परिवार वालों को लेने आए यह बोल के की सुभाष की तबियत बहुत खराब है। पुलिस सुभाष के जीजा अनिल,बहन मुन्नीदेवी और भाई सुनील को पुलिस अपनी गाड़ी में ले गई थी जहां पर उनके साथ जज के घर में पूछताछ हुई थी। इसके बाद उन्हे दूसरी बिल्डिंग से जज के घर की ओर दिखाया गया जहां सुभाष मेहरा की जली हुई लाश पड़ी थी। जीजा और भाई के कहने पर उन्हे लाश के पास ले जाया गया जहां सुभाष के परिवार के आंसू निकल पड़े। सुभाष की अं‍तड़ियाँ भी बाहर निकली हुई थी।

सुभाष की बहन ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग करी है जिसमे पुलिस ने आज जज पर हत्या का मामला दर्ज किया हैं। बता दें की, 10 नवंबर के बाद से ही राजस्थान में न्यायिक कर्मचारियों का अनशन चल रहा है, क्योंकि सुभाष मेहरा की मौत को पहले आत्महत्या का रूप में पुलिस ने माना था। इसी हफ्ते सोमवार को भी कोटा में न्यायायिक कर्मचारियों ने अदालत चौराहे से भीतरिया कुंड करीब 10 किलोमीटर तक वहां रैली निकाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और देखने वाली बात यह है की क्या इस मामले की सीबीआई जांच होगी?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co