जोधपुर सेंट्रल जेल में जबरन परिवर्तन का मामला
जोधपुर सेंट्रल जेल में जबरन परिवर्तन का मामलाSocial Media

जोधपुर सेंट्रल जेल में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला, कैदियों को पढ़ाई जा रही हिंदू विरोधी किताबें

जोधपुर, राजस्थान: सुभाष नामक कैदी पर हमले की घटना सामने आई है, सुभाष का कहा कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। वकार और अशरफ समेत 6 लोगों ने जेल के अंदर उस पर हमला किया।

जोधपुर,राजस्थान। धर्मविरोधी घटनाए जो आज भारत का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है,वह अब राजनीति और सड़को से ऊपर उठकर अपनी जुर्म की सजा काट रहे कैदियों तक भी पहुंच चुकी हैं। राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी को धर्म परिवर्तन करने को लेकर मारा पीटा जाता है। सुभाष नामक कैदी पर हमले की घटना सामने आई है। सुभाष का कहना है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। सुभाष ने कहा कि वकार और अशरफ समेत 6 लोगों ने जेल के अंदर उस पर हमला किया। सभी हमलावर आतंकवाद के आरोप में जेल में हैं। घटना 29 जनवरी की है। सुभाष का इलाज चल रहा है।

जोधपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 15 में बंद कैदी सुभाष बिश्नोई ने आरोप लगाया कि अशरफ और वकार उस पर करीब डेढ़ महीने से इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहे थे।इस वजह से वह तनाव में रहता था। सुभाष ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह जब वह बैरक से बाहर आया तो अशरफ और वाकर समेत छह कैदियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष की पसलियां टूट गईं और हाथ व चेहरा भी जख्मी हो गया। बंदी सुभाष ने कहा कि पिछले 3 दिनों से वह मौखिक रूप से अधिकारियों से शिकायत कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि लिखित शिकायत करने के लिए उसे पेन और कागज तक नहीं मिला।

बताया जा रहा है की जेलर राजपाल सिंह ने सुभाष को सुरक्षा का आश्वासन दिया था। सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि जेल के अंदर हिंदू विरोधी माहौल बनाया जा रहा है। सुभाष पर हमले के आरोपितों को करीब 8 साल पहले एटीएस ने एक आतंकी मामले में पकड़ा था। सुभाष ने जेल प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि जेल के अंदर हिंदू विरोधी माहौल बनाया जा रहा है और हिंदू विरोधी किताबो को पढ़ा जा रहा है। यही नहीं अन्य कैदियों को जबरन हिंदू विरोधी किताबो को पढ़ने का दबाव बनाया जाता है और अगर किसी भी कैदी ने किताब पढ़ने से मना कर दिया तो उसे मारा पीटा भी जाता हैं।

अशरफ और वकार के हमले में घायल सुभाष को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जेल प्रशासन ने पॉक्सो मामले में सजा काट रहे सुभाष के आरोपों की सत्यता की पुष्टि नहीं की। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ईस्ट से इस घटना में मौजूदा कार्रवाई की जानकारी मांगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com