CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट एकसाथ नज़र आए
CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट एकसाथ नज़र आए Social Media

गद्दार वाले बयान के बाद जयपुर में हुई बैठक में CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट एकसाथ नज़र आए

आज मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा के लिए जयपुर में आयोजित की गई बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के साथ CM अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) एकसाथ नज़र आए।

Rajasthan Bharat Jodo Yatra : इन दिनों कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा काफी चर्चा में हैं। इसको लेकर जयपुर में आज मंगलवार को कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के साथ CM अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी नज़र आए। याद दिला दें हाल ही में दोनों के बीच जमकर विवाद छिड़ा था। इसके अलावा आपको यह भी याद होगा कि, अशोक गहलोत ने हाल ही में सचिन पायलट को गद्दार भी कहा था और उसके बाद यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ किसी स्थान पर नज़र आए हो।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट नज़र आए एक साथ :

दरअसल, आज मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा के लिए जयपुर में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ दिखे। पिछले दिनों हुई दोनों के बीच की झड़प के बाद ऐसा लग रहा था कि, मानों एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखेंगे, लेकिन आज दोनों नेताओं को एक साथ देख हर कोई हैरान था। दोनों के बीच कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा हुई। बता दें, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्‍थान पहुंचेगी।

दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा :

बताते चलें, राजस्‍थान के जयपुर शहर में आयोजित की गई इस मीटिंग में आज जब दोनों एक-दूसरे के बगल में खड़े नज़र आए तब न केवल यह दोनों एक दूसरे के पास खड़े थे बल्कि, दोनों ने इस बात पर भी जोर दिया कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान में बड़ी सफलता हासिल करेगी। इस मामले में पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि,

"हमारे लिए पार्टी सर्वोच्‍च है। हम चाहते हैं कि पार्टी आगे बढ़े और अपना गौरव हासिल करे। अगर राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं को एसेट कहा है तो वो हैं। उनके अनुयायी भी एसेट हैं। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शानदार निकलेगी। यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। जो मुद्दे देशवासियों के दिल में है वही मुद्दे लेकर राहुल गांधी निकले हैं। ये पीएम मोदी और अमित शाह के लिए संदेश है। देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, हिंसा हो रही है ये देशहित में नहीं है। हमारा मुख्य मुद्दा चुनाव जीतना है और वो हम जीत के दिखाएंगे। हमारी सोच पॉजिटिव है, हम नेगेटिव नहीं सोचते।"

अशोक गहलोत, राजस्‍थान मुख्यमंत्री

सचिन पायलट का कहना :

जयपुर में इस बैठक के बाद सचिन पायलट ने कहा कि, "राहुल गांधी की राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा काफी यादगार रहेगी, यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़ेंगे। कार्यकर्ता और नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे।"

राहुल गांधी का बयान :

याद दिलाते चलें, सोमवार को अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा था कि, 'दोनों नेता कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी हैं, दोनों ही पार्टी की संपत्ति (Asset) हैं। इस विवाद का राजस्थान में उनकी यात्रा पर कोई असर नहीं होगा और यात्रा सफल रहेगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com