सीएम अशोक गहलोत
सीएम अशोक गहलोतRaj Express

प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे, अमित शाह भी आएंगे और लोगों को भड़काने वाले काम करेंगे: CM गेहलोत

Ashok Gehlot Statement: राजस्थान चुनाव के मद्देनजर दिग्गज नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच पीएम मोदी, अमित शाह की रैलियों पर सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा है।

हाइलाइट्स-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरे को लेकर CM गेहलोत का बयान।

  • CM गेहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे, अमित शाह भी आएंगे और लोगों को भड़काने वाले काम करेंगे।

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, चुनाव के मद्देनजर दिग्गज नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं, पार्टियों के बीच वार-पलटवार जारी है। इसी बीच राजस्थान चुनाव को लेकर पीएम मोदी, अमित शाह और योगी समेत स्टार प्रचारकों की रैलियों पर सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि, ये लोग सीधे पत्थर मारने वाली बात करते हैं, ये लोग आएंगे और राजस्थान के लोगों को भड़काने का काम करेंगे।

अशोक गहलोत ने कही यह बात:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान देते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे, अमित शाह भी आएंगे और लोगों को भड़काने वाले काम करेंगे। हम उनको चुनौती देते हैं कि, आप जिस राज्य में जा रहे हैं, उस राज्य का 5 साल में प्रदर्शन क्या रहा, जो उन्होंने फैसले किए हैं, उसपर बात कीजिए। हम विकास के नाम पर वोट मांगने की बात कर रहे हैं। वे (भाजपा) धर्म के नाम पर अपना पुराना एजेंडा राजस्थान पर थोपना चाहते हैं।"

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी की टीम को चुनौती देते हुए कहा कि, "अगर आप में दम है तो हमारी जो उपलब्धियां हैं, उसकी आलोचना करो। हम उनको चैलेंज देते हैं कि, आप जिस राज्य में जा रहे हो उस राज्य की सरकार का परफोर्मेंस देखिए। 5 साल का काम क्या रहा, जो उन्होंने फैसले किए हैं उसपर बोलो आप, आलोचना करो। यदि आपको कमी लगती हो तो, हमने जो विकास किए हैं, उसपर आपको कुछ कहना हो तो कहिए।"

वहीं, सीएम गहलोत ने कहा कि, "आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में राजस्थान नंबर वन है। पूरे देश में आंध्र प्रदेश नंबर वन और राजस्थान नंबर 2 पर है। सब तरह से हमने वित्तीय प्रबंधन शानदार किया है, हमारी दुश्मनी विपक्ष से नहीं है। हम चाहते हैं इश्यू बेस्ड लड़ाई हो, विपक्ष दुश्मनी करने लग गए हैं। वो भड़काने लग गए लोगों को धर्म के नाम पर जिसे उचित नहीं कहा जा सकता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com