सीएम गहलोत ने साधा PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर निशाना
सीएम गहलोत ने साधा PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर निशानाSocial Media

सीएम गहलोत ने साधा PM मोदी और अमित शाह के गुजरात दौरे पर निशाना, कही यह बात

Gujarat Elections 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत (Ashok Gehlot) ने बयान जारी किया है।

Gujarat Elections 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। ऐसे में गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार गुजरात आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत (Ashok Gehlot) ने बयान जारी किया है। उन्होंने PM मोदी और अमित शाह के गुजरात दौरे को लेकर निशाना साधा है।

अशोक गेहलोत ने जारी किया बयान:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने बयान जारी करते हुए कहा कि, "AAP गायब हो रही है, हिमाचल प्रदेश में इन्होंने पंजाब का चुनाव जीतने के बाद ही चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया, लेकिन अचानक ही उन्होंने सभी प्रचार बंद कर दिए...यहां सवाल है कि इनके पीछे हटने की वजह क्या थी? क्या ये भाजपा को फायदा तो नहीं पहुंचाना चाहते?"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने कहा कि, "उ.प्र. चुनाव के बाद से ही PM और अमित शाह का यहां(गुजरात) आना बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि, BJP का सफाया हो रहा है, इसलिए उनके आने का सिलसिला बढ़ गया। PM का कद बहुत बड़ा है उन्हें आने की क्या ज़रूरत है...ये यह दर्शाता है कि उनकी हालत बहुत कमज़ोर है।"

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर अशोक गेहलोत ने कही यह बात:

वहीं, राजस्थान CM अशोक गहलोत श्रद्धा हत्याकांड को लेकर कहा कि, "यह (श्रद्धा हत्याकांड) एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं यह नई बात तो नहीं है। लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है।"

आपको बता दें कि, विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार गुजरात आ रहे हैं। वे सूरत और राजकोट में पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें, गुजरात चुनाव प्रचार के लिए अभी तक कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा नेता गुजरात नहीं आया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com