राजस्थान में इतिहास दोहराएंगे कांग्रेस नेता
राजस्थान में इतिहास दोहराएंगे कांग्रेस नेताSocial Media

राजस्थान में इतिहास दोहराएंगे कांग्रेस नेता, घर-घर पहुंचकर करेंगे समस्याओं का समाधान

जयपुर, राजस्थान: मीटिंग में IAS अफसरों और RAS अफसरों के तबादले किए जाने पर चर्चा करते हुए, राजस्थान में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है।

जयपुर, राजस्थान। इस साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जनता के साथ अपने कनेक्शन को दोबारा से जोड़ने की कोशिश में है। कांग्रेस राजस्थान में आपसी खींचतान को खत्म करने की कोशिश में है। दशकों बाद कांग्रेस राजस्थान में एक बार फिर लोगों के घरों तक जाकर उनसे जुड़ने की शुरुआत करेगी। भारत जोड़ो अभियान के बाद अब कांग्रेस राजस्थान में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम, चीफ समेत अन्य कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

कांग्रेस नेता पहुंचेगे घर- घर:

कई दशक के बाद कांग्रेस राजस्थान में एक बार फिर लोगों के घरों तक जाकर उनसे जुड़ने की शुरुआत करेगी। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और फिर राजीव गांधी के दौर में जिस तरह कांग्रेस आम लोगों से जुड़ी थी ठीक उसी तरह उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए अब कांग्रेस के नेता भी राजस्थान की जनता से जुड़ाव करेगी। कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लॉन्च करने जा रही है। इसी के तहत आज कांग्रेस ने मीटिंग का आयोजन भी किया है, जिसमे चुनावी प्रपंचों के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

IAS अफसर और RAS अफसर के होंगे तबादले :

सरकार अब चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। राजनीतिक तैयारियों के साथ उसके लिए प्रशासनिक कसरत भी जरूरी है। इसी को मददे नजर रखते हुए करीब 25 IAS अफसरों और लगभग 100 RAS अफसरों के तबादले किए जाने हैं। जिसमे प्रदेश के 33 जिलों में से 7 से10 जिलों में कलेक्टर भी बदले जाने की संभावना है। वर्ष 2022 में 19 IAS अफसरों के रिटायर होने से यह स्थिति बनी कि उनके पदभार को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में दूसरे अफसरों को दे दिया गया। यह अस्थाई रूप से दिया गया था, अब इसमें सुधार किया जा रहा है, जिसके चलते ये तबादले किये जायेगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co