डॉ. सतीश पूनियां
डॉ. सतीश पूनियांRaj Express

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में हर वर्ग प्रताड़ित : डॉ. सतीश पूनियां

डॉ. सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार के शासन में हर वर्ग को प्रताड़ित बताते हुए दावा किया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

हाइलाइट्स :

  • डॉ. सतीश पूनियां ने बुहाना में भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित किया।

  • राज्य की कांग्रेस सरकार के शासन में हर वर्ग को प्रताड़ित।

  • कांग्रेस शासन में माफिया का आतंक है।

खेतड़ी, राजस्थान। प्रदेश में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार के शासन में हर वर्ग को प्रताड़ित बताते हुए दावा किया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

डॉ. सतीश पूनियां भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के अवसर अपने संबोधन में यह बात कही। यात्रा में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा एवं कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर डॉ. सतीश पूनियां का अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. पूनियां ने अपने संबोधन में कहा कि खेतड़ी से लेकर पूरे राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का सुखद संकेत और प्रमाण है कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करके किसानों से वादाखिलाफी की, बार-बार पेपर लीक से युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया, बिगड़ी कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचारों से आमजन और बहन बेटियों के सम्मान-स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई, कांग्रेस शासन में प्रदेश का हर वर्ग प्रताड़ित है, जो कांग्रेस को सत्ता से विदाई करने को तैयार बैठा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 78 प्रतिशत लोगों को काम के बदले रिश्वत देनी पड़ती है, पूरे प्रदेश में खनन माफिया, बजरी माफिया, रेत माफिया, पेपर लीक माफिया, तेल माफिया का आतंक है, जिनके आगे कांग्रेस की गहलोत सरकार नतमस्तक है और आमजन भय के माहौल में जी रहा है।

उन्होंने खेतड़ी की इस परिवर्तन संकल्प यात्रा में मौजूद मातृशक्ति, बड़े बुजुर्गों और युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वह आपकी सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान, उन्नति, रोजगार और विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।

इससे पहले डॉ. सतीश पूनियां ने सूरजगढ़ के बुहाना में भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित किया जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के लोगों को मिल रहे लाभ को लेकर संवाद किया।

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, विधायक सुभाष पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत तथा अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com