भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए लगाई आग
भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए लगाई आगSocial Media

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने के लिए एक युवक ने खुद को लगाई आग

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक युवक ने खुदको आग लगा ली क्योंकि वो यात्रा को रोकना चाहता था। वह कांग्रेस की बनाई हुई नीतियों से संतुष्ट नहीं था।

कोटा, राजस्थान। राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान एक युवक ने खुद को आग लगा ली क्योंकि वो यात्रा को रोकना चाहता था। यह घटना आज सुबह कोटा के सूर्यमुखी मंदिर के पास राजीव गांधी नगर में हुई जब राहुल गांधी राजीव नगर में स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ाने जा रहे थे।युवक कार्यक्रम हो रहे मंच के पास खड़ा था और उसने अचानक से खुद को आग लगा ली क्योंकि वो राहुल गांधी और उनके परिवार को हिंदू विरोधी मानता था और साथ ही वो कांग्रेस की बनाई हुई नीतियों से संतुष्ट नहीं था। मौके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने जल रहे युवक की जान बचाई जिसमे एक पुलिस कर्मी ने अपनी वर्दी उतार के युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया। मंच के आस पास भगदड़ मच गई और राहुल गांधी माल्यार्पण नही कर पाए।

बताया जा रहा है कि वह युवक भाजपा समर्थक था जो कांग्रेस और राहुल गांधी एवं उनके परिवार को पसंद नहीं करता था। युवक की आग बुझा उसे हिरासत में लेकर एंबुलेंस से झालावाड़ रोड में स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज चौथा दिन है और यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सोनिया गांधी भी यात्रा से 9 दिसंबर को जुड़ेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हेलीकॉप्टर से रणथंभौर पहुंची हैं।भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के कोटा से विधायक और कानूनी मामलों सहित 5 बड़े मंत्रालयों को संभालने वाले मंत्री शांति कुमार धारीवाल आज शामिल हुए थे।

मंत्री शांति कुमार धारीवाल का यात्रा से जुड़ना एक तरीके से उनका शक्तिप्रदर्शन भी माना जा रहा हैं। राहुल गांधी सहित शांति धारीवाल की यात्रा के दौरान बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी थी जिससे काफी भगदड़ भी मची,कुछ लोग राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़ के राहुल के करीब आ पहुंचे थे। राहुल गांधी में यात्रा के दौरान कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले बच्चों से भी बात की और कहा कि वे भारत का भविष्य है और वे उन्हे प्यार करते हैं। भारत जोड़ो ने आज 24 किलोमीटर का सफर तय किया। भड़ाना को यात्रा का आखरी स्थल बनाया गया है जहा सभी यात्री विश्राम करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com