सीकर जिले की धोद में विजय संकल्प सभा
सीकर जिले की धोद में विजय संकल्प सभाRaj Express

राजस्थान: सीकर जिले की धोद में विजय संकल्प सभा में जेपी नड्डा, आमसभा को किया संबोधित

राजस्थान के सीकर जिला की धोद विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आमसभा को संबोधित कर अपने संबोधन में कही ये बातें...

हाइलाइट्स :

  • राजस्थान के सीकर जिला की धोद विधानसभा में विजय संकल्प सभा

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आमसभा को संबोधित किया

  • राजस्थान की पहचान भ्रष्टाचार से होती है: जेपी नड्डा

राजस्थान, भारत। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिला की धोद विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल हुए और यहां उन्‍होंने आमसभा को संबोधित किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- राजस्थान ने संस्कारों में अपने आप को स्थापित किया। यहां के देव तुल्य लोगों ने देश को एक दिशा दी। लेकिन पिछले 5 साल में इस राजस्थान को गहलोत सरकार के खोट के कारण बहुत बड़ी चोट लगी है। राजस्थान को ग्रहण लग गया है। आज राजस्थान की पहचान भ्रष्टाचार से होती है, बहु-बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले राज्य के रूप में होती है। यहां की सरकार द्वारा किसानों को धोखा दिया जा रहा है। आज राजस्थान की चर्चा दलितों के साथ अत्याचार और धार्मिक धुर्वीकरण के कारण होती है। गहलोत सरकार ने धर्म के नाम पर दलितों, युवाओं और किसानों के साथ अत्याचार किया है। आपको 25 नवंबर को इसका जवाब देना है।

जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा, लूट होगी, घोटाला होगा, घपला होगा, अत्याचार होगा, व्यभिचार होगा, छलावा होगा, धोखा होगा। जहां भाजपा का कमल होगा, वहां तरक्की होगी, देश प्रदेश आगे बढ़ेंगे। गहलोत सरकार ने किसानों को धोखा दिया। इन्होंने यहां कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन आज 19,400 किसानों की जमीन कुर्क की जा चुकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

आगे उन्‍होंने यह भी कहा, रामनवमी पर शोभायात्रा को गहलोत सरकार ने रोका। कावड़ यात्रा रोकी। 300 साल पुराना शिव मंदिर बुल्डोजर से ढहा दिया गया। यहां सर तन से जुदा के नारे लगे। आपको इसका जवाब 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर देना है। यहां माताओं-बहनों को पानी के लिए 2-2 किमी दूर जाना पड़ता था। मोदी जी ने तय किया है कि यहां 36 लाख परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल दिया जाएगा। लेकिन मोदी सरकार के जल जीवन मिशन को गहलोत सरकार ने अपनी जेब भरो मिशन बना लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co