नवनिर्मित संविधान पार्क का राष्ट्रपति करने आ सकती है उद्घाटन
नवनिर्मित संविधान पार्क का राष्ट्रपति करने आ सकती है उद्घाटनAkash Dewani - RE

नवनिर्मित संविधान पार्क में जनवरी से होगी एंट्री, राष्ट्रपति करने आ सकती है उद्घाटन

स्मार्ट सिटी के बजट से बने इस संविधान पार्क बनाया गया और इसका उद्घाटन 3 जनवरी को होगा। उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी आने के आसार हैं।

जयपुर, राजस्थान। जयपुर का राजभवन (गवर्नर हाउस) पहली बार आम जनता के लिए खुलने जा रहा है,, क्योंकि राजभवन के अंदर संविधान पार्क पूरे तरीके से बन चुका है और अब वह आम जनता के लिए खुलने वाला है। स्मार्ट सिटी के बजट से बने इस संविधान पार्क बनाया गया और इसका उद्घाटन 3 जनवरी को होगा। उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी आने के आसार हैं। यह संविधान पार्क स्टूडेंट्स और आम जनता के लिए पूरे तरीके से खोला जाएगा, लेकिन राजभवन के अंदर होने के कारण इसमें कुछ जरूरी नियम और प्रतिबंध भी होंगे।

पार्क की विशेषताएं-

– संविधान पार्क के अंदर संविधान को रचने और संविधान के गठन में योगदान देने वालो की प्रतिमाओं होंगी, जिसमें उनके योगदान, संरचना और संविधान के वास्तविक मूल्यों को शिलालेखों पर लिखा गया है।

– संविधान की जानकारी का अलग खंडों में विभाजन, प्रतिमाओं व शिलालेखों को वॉक-वे के पास स्थापित कर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से आकर्षक बनाया गया हैं।

– महात्मा गांधी की चरखा चलाते गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है।

– महाराणा प्रताप की उनके घोड़े चेतक के साथ सफेद मार्बल की प्रतिमा स्थापित की गई है।

ऑनलाइन करना होगा रजिस्ट्रेशन :

संविधान पार्क में एंट्री के लियेवाम जनता को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें सप्ताह में 2 दिन एंट्री होगी और एक बार में सिर्फ 50 लोगों को सविधान पार्क में घूमने की अनुमति दी जाएगी। संविधान पार्क को बनने में तय वक्त से थोड़ा ज्यादा का समय लग गया है। संविधान पार्क का निर्माण 26 जनवरी 2022 में चाकू हुआ था और पार्क को पूरा 15 अगस्त 2022 को होना था, लेकिन अब लगभग 4 महीनो के अंतराल के बाद 3 जनवरी को इस पार्क का उद्घाटन होगा। पार्क को बनने का बजट पहले 8.16 करोड़ था जो बाद में बढ़ा कर 9.5 करोड़ कर दिया गया था।

यह भी पढ़े :

नवनिर्मित संविधान पार्क का राष्ट्रपति करने आ सकती है उद्घाटन
राज्यपाल ने किया योगसाधना भवन का उद्घाटन, संविधान पार्क और नवगृह नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com