Petrol Pump Strike : राजस्थान में पेट्रोल पंप की हड़ताल, 48 घंटे तक नही होगी सप्लाई

Rajasthan Petrol Pump Strike : राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने यह हड़ताल पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए मूल्य वर्धित कर (VAT) में कटौती की मांग को लेकर की है।
Rajasthan Petrol Pump Strike
Rajasthan Petrol Pump StrikeRaj Express

हाइलाइट्स

  • राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने की नो परचेज नो सेल हड़ताल की घोषणा।

  • 12 मार्च तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप रहेंगे बंद।

  • लोगों की बढ़ी परेशानियां।

Rajasthan Petrol Pump Strike : जयपुर। राजस्थान में रविवार से पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल शुरू हो गई है। प्रदेशवासियों को अगले 48 घंटे यानी सोमवार तक पेट्रोल की कोई सप्लाई नहीं की जाएगी। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने यह हड़ताल पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए मूल्य वर्धित कर (VAT) में कटौती की मांग को लेकर की है। ये हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई है जो सोमवार 12 मार्च को सुबह 6 बजे तक रहेगी।

राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संदीप बगेरिया ने कहा, राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आज से अगले 48 घंटों के लिए "नो परचेज नो सेल" हड़ताल की घोषणा की है। हमारा उद्देश्य राज्य में ईंधन की ऊंची कीमतों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करनाा है। पीएम मोदी ने वादा किया था कि बीजेपी सरकार पेट्रोल की कीमतें कम करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमारे व्यापार संघ के 33 फीसदी डीलर बंद होने की कगार पर हैं।

लोगों को हो रही परेशानी :

जयपुर के रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि, मैं रिद्धि-सिद्धि सर्किल से आया हूं. कहीं भी पेट्रोल की सप्लाई नहीं हो रही है. हम कामकाजी लोग हैं और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसे जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाना चाहिए...सभी पेट्रोल पंप बंद हैं। वहीं पप्पू सिंह ने बताया कि, मैं दूर से आया हूं। ये पेट्रोल पंप भी बंद है। पिछले 2 घंटे से भटक रहा हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com