गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा भरने के ऐलान के बाद राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मिया शुरु

अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने की बात सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां शुरु हो गई हैं।
गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा भरने के ऐलान के बाद राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मिया शुरु
गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा भरने के ऐलान के बाद राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मिया शुरुSocial Media

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने की बात सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां शुरु हो गई है। आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की वहीं उनके समर्थक विधायक साथियों से धैये बनाये रखने का आग्रह कर रहे हैं।

श्री गहलोत के कोच्चि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए श्री गहलोत के नामांकन दाखिल करने का ऐलान करने के पश्चात राज्य में मुख्यमंत्री के दावेदार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां प्रारंभ हो गई और श्री पायलट आज अपराह्न दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीधे विधानसभा पहुंचे और उन्होंने कई कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। श्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राज्य में श्री पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जा सकने की अटकलों के बीच पायलट गुट के विधायक काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस बीच विधायक वैद प्रकाश सोलंकी ने सोशल मीडिया पर कहा कि सभी साथियो से निवेदन है कि वे धैर्य एवं संयम बनाये रखे, सच्चाई की जीत होगी और हमारे नेता सचिन पायलट को उनकी मेहनत का फल जरुर मिलेगा। हमे आलाकमान पर पूरा भरोसा हैं, इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट एवं कमेंट नहीं करे।

श्री पायलट ने अपने समर्थक माने जाने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डा. सी. पी जोशी से भी मुलाकात की। श्री पायलट के इस तरह सक्रिय होकर सभी से बात करना शुरू कर देने से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने का संकेत माना जाने लगा हैं। राजनीतिक सरगर्मियों में श्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर श्री पायलट के साथ डा. जोशी का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदारों के रुप में चर्चा में है। हालांकि श्री पायलट का अभी इन सरगर्मियों के बीच अपनी दावेदारी या मुख्यमंत्री को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया हैं और न ही उन्होंने इससे पहले जब श्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा चली तब से कुछ बोला है। उधर श्री गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने की बात कहने के बाद कांग्रेस नेताओं एवं मंत्रियों एवं कई विधायकों ने खुशी जताई हैं। इस मौके खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि श्री गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल करेंगे जो बहुत खुशी की बात हैं और अब तो उन्होंने खुद ने भी इसके लिए कह दिया हैं। इसी तरह सरकारी उप मुख्यसचेतक महेन्द्र चौधरी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन जन की जुबान पर नाम हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com