राष्ट्रपति मुर्मू का आज से राजस्थान दौरा
राष्ट्रपति मुर्मू का आज से राजस्थान दौराAkash Dewani - RE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से राजस्थान दौरा, संविधान पार्क का करेंगी उद्घाटन

जयपुर, राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से 2 दिवसीय राजस्थान दौरा, संविधान पार्क के उद्घाटन सहित कई कार्यक्रम में होंगी शामिल।

जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिन का राजस्थान दौरा शुरू हो चुका हैं। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सेना के विशेष विमान से जयपुर के हवाईअड्डे पहुंची, जहां उनका स्वागत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया। आज राष्ट्रपति मुर्मू जयपुर और माउंट आबू में अलग-अलग कार्यक्रमों में जाएंगी। राष्ट्रपति के कल के कार्यक्रम में वह स्काउट गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगी और जयपुर राजभवन में बने संविधान पार्क का उद्घाटन भी करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन में आयोजित सम्मेलन का प्रारंभ करेंगी।माउंट आबू में तलहटी स्थित ब्रह्माकुमारी शांतिवन में राष्ट्रपति के दौरे के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं l

11 बजे राजभवन में लंच- आज के जयपुर कार्यकम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लंच राजभवन में होगा, जिसमे राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

9 करोड़ से ज्यादा की लागत से बना संविधान पार्क

राजभवन में बने इस संविधान पार्क को सप्ताह में 2 दिन आमजन के लिए खोला जाएगा। इस पार्क में 50-50 के स्लॉट में विजिट करवाई जाएगी। इस पार्क को बनाने में करीब 9.15 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस पार्क में संविधान बनाने में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई हैं। उनका योगदान, संविधान की संरचना और मूल्यों को शिलाओं पर उकेरा है। इसके अलावा ऑडियो-विजुअल माध्यम से विजिटर्स को संविधान पार्क की जानकारी दी जाएगी। पार्क में मुख्य आकर्षण का केन्द्र महात्मा गांधी की 10 बाई 12 फीट की चरखा चलाते हुए गन मेटल से बनी प्रतिमा है। इसके अलावा यहां महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की मार्बल की प्रतिमा लगाई है, जो राजस्थान के वीर योद्धा के शौर्य और मातृभूमि के लिए बलिदान की प्रेरणा देती है।

दोपहर 2 बजे से ढाई बजे तक रूट पर ट्रैफिक रोका जाएगा

राजभवन में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 2बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए निकलने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इस दौरान ट्रैफिक को मुख्य मार्गों पर रोका जाएगा। इस समय सिविल लाइन सर्किल,22गोदाम सर्किल,अम्बेड़कर सर्किल,रामबाग सर्किल,जेडीए सर्किल से एयरपोर्ट तक ट्रैफिक रोका जाएगा। 2 से ढाई बजे के बीच में अगर आप का मूवमेंट इन मार्गों पर है तो वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करे। जिससे आप का और जयपुर ट्रैफिक पुलिस की परेशानी कम होगी।

यह भी पढ़े :

राष्ट्रपति मुर्मू का आज से राजस्थान दौरा
नवनिर्मित संविधान पार्क में जनवरी से होगी एंट्री, राष्ट्रपति करने आ सकती है उद्घाटन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co