18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का उद्घाटन
18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का उद्घाटनSocial Media

राष्ट्रपति आज करेंगी 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का उद्घाटन, 35000 से ज्यादा स्काउट्स लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के पाली जिले के रोहट में 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन करेंगी।इस समारोह का उद्घाटन आज राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3 बजे के बाद करेंगी।

पाली, राजस्थान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के पाली जिले के रोहट में 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर कल जयपुर पहुंची हैं। इस 7 दिवसीय मेगा-इवेंट में देश भर से 35,000 से अधिक स्काउट और गाइड हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 3500 टेंट लगाए गए हैं।

दोपहर 3 बजे होगा उद्घाटन

यह स्काउट गाइड समारोह 4 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगा। आज समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्काउट गाइड के अध्यक्ष अनिल जैन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह समारोह का उद्घाटन आज राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3 बजे के बाद करेंगी। अभी राष्ट्रपति मुर्मू माउंट आबू रोड के ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं।

66 साल बाद राजस्थान को मेज़बानी

राजस्थान 66 साल बाद जम्बूरी की मेजबानी कर रहा है। निंबली गांव में दो सौ बीस हेक्टेयर क्षेत्र में सभी सुविधाओं के साथ एक स्मार्ट जम्बूरी गांव स्थापित किया गया है, कार्यक्रम स्थल पर 3500 टेंट लगाए गए हैं। इस आयोजन का आकर्षण भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा बीएसएफ के ऊंट दस्ते द्वारा भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय जमावड़े युवा स्काउट्स को एक दूसरे के साथ अपने रीति-रिवाजों, भोजन की आदतों, हस्तशिल्प और धार्मिक प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञानसरोवर में ध्यान किया, जिसके बाद वह ब्रह्माकुमारी संस्थान के पांडव भवन भी जाएंगी। दोपहर में वह आबू रोड की मानपुर हवाई पट्टी से पाली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कल जयपुर राजभवन में स्तिथ संविधान पार्क का उद्घाटन किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com