कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी में कार्यक्रम का आयोजन, गहलोत ने दागा RSS और भाजपा पर निशाना
जयपुर,राजस्थान। कांग्रेस का आज 138वां स्थापना दिवस है, इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। सीएम गहलोत ने कांग्रेस ध्वज का ध्वजारोपण किया। इसके साथ अशोक गहलोत ने ट्वीट कर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी।
मीडिया से बात करते हुए आरएसएस और भाजपा पर साधा निशाना
अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "आरएसएस और भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम है। ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है। लोकतंत्र कमजोर हो रहा हैं, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।" सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि, "भले ही आज उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है, लेकिन कांग्रेस के सिद्धांत नीति और कार्यक्रम है वह अडिग है।" सीएम गहलोत ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा की "राहुल गांधी ने कहा था हमारी लड़ाई नीतियों, सिद्धांतो और कार्यक्रमों की है।"
खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सफर
गहलोत ने कहा - "आप देख रहे हैं कि, एक दलित वर्ग का व्यक्ति 50 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष बना हैं। उसी के सानिध्य में हम सब मिलकर आने वाले वक्त के अंदर, यात्रा समाप्त होगी राहुल गांधी द्वारा नए प्रोग्राम दिए गए है, उनको लेकर हम लोग गली-गली गांव- गांव जाएंगे। हमारे सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी महीने में एक बार 15 किलोमीटर यात्रा तय करेंगे। पीपीसी चीफ ने प्रोग्राम दिया है।"
कांग्रेस स्थापना दिवस पर अधिवेशन
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज राजस्थान कांग्रेस का अधिवेशन हो रहा है। अधिवेशन में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के सभी विधायक एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन में राहुल गांधी के सुझावों पर मंथन होगा। साथ में संगठन की ओर से बजट के लिए गहलोत सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। अधिवेशन में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए सुझावों में भी चर्चा करी जाएगी।
कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में एओ ह्यूम और डबल्यू सी बनर्जी द्वारा मुंबई के दस तेजपाल संस्कृत कॉलेज मे 72 प्रतिनिधियों के उपस्थिति में की गई थी। मल्लिकार्जुन खरगे 37 साल में पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जो आज मुंबई के उसी कॉलेज में जायेंगे।
राहुल गांधी, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी वाड्रा और कन्हैया कुमार ने दी स्थापना दिवस की बधाई-
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।