Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए CPI (M) ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची
हाइलाइट्स-
विधानसभा चुनाव के लिए CPI (M) ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची।
राजस्थान में कम्युनिस्ट पार्टी के दो विधायक पिछली बार चुनाव जीतकर आये थे।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू।
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बचा है, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने का दम भरने वाली कई पार्टियों ने अभी तक अपनी एक भी लिस्ट नहीं जारी की है। इसी बीच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (M) ने राजस्थान में आगामी चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
बता दें कि, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी की है। CPIM राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अमरा राम ने इस सूची का ऐलान किया। इस सूची में 17 नाम शामिल हैं। पार्टी ने सीकर के धोद सीट से पैमाराम को बतौर प्रत्याशी उतारा गया है, दांता रामगढ़ से अमरा राम को टिकट दिया है। लक्ष्मणगढ़ से विजेन्द्र ढाका को और सीकर से उस्मान खान उतारा गया है। मौजूदा समय में राजस्थान में कम्युनिस्ट पार्टी के दो विधायक पिछली बार चुनाव जीतकर आये थे।

जानकारी के लिए बता दें कि, राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो की 6 नवंबर तक जारी रहेगी और 9 नवंबर तक नाम वापसी किया जा सकेगा। वहीं, 25 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।
ये हैं 17 CPIM प्रत्याशियों के नाम:
घोद (अनसूचित जाति) - पेमाराम
दांता रामगढ़ - अमरा राम
लक्ष्मणगढ़ - विजेन्द्र ढाका
सीकर - उस्मान खान
हुनमानगढ़ - रघुवीर वर्मा
भदरा - बलवान पूनियां
नोहर - मंगेज चौधरी
रायसिंह नगर (अनसूचित जाति) - श्योपत राम मेघवाल
अनूपगढ़ (अनसूचित जाति) - शोभा सिंह ढ़िल्लो
डूंगरपुर (अनसूचित जाति) - गौतम डामोर
तारानगर - निर्मल कुमार प्रजापत
सरदार शहर - छगनलाल चौधरी
सादुलपुर - सुनील पूनियां
झाडौल (अनसूचित जाति) - प्रेम पारगी
लाडनूं - भगीरथ यादव
नावां - कानाराम बिजारणिया
डूंगरगढ़ - गिरधारी लाल महिया
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।