Rajasthan News: भिवानी हत्याकांड पर राजस्थान CM अशोक गहलोत हुए भावुक, लिया ये बड़ा निर्णय
राज एक्सप्रेस। सीएम अशोक गहलोत आज हरियाणा में जिंदा जलाया गए जुनैद-नासिर के पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। उन्होंने दोनों परिवार के बच्चों के लिए 1-1 लाख रुपए के साथ चार लाख की एफडी करने की बात कही है।
सीएम अशोक गहलोत ने किया ऐलान :
राजस्थान के सीएम ने पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की उनका दुख बांटा और ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का भी ऐलान करते हुए कहा कि,
"जुनैद के 6 बच्चें और पत्नी है। नासीर का गोद लिया हुआ बच्चा और पत्नी है। मैंने तय किया है कि प्रत्येक को 1-1 लाख कैश दिया जाएगा और 4-4 लाख की एफडी की जाएगी"
सीएम गहलोत ने कहा कि, आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए मैंने हरियाणा CM से बात की है। हरियाणा और राजस्थान की पुलिस मिलकर आरोपियों को ढूंढेगी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि इस पूरी घटना में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा हुआ है न्याय जरूर मिलेगा।
मुख्यमंत्री गहलोत के साथ ये रहे मौजूद :
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मुख्य सचिव उषा शर्मा डीजीपी उमेश मिश्रा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री विश्वेंद्र सिंह, मंत्री जाहिदा खान और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन भी मौजूद रहे।
गहलोत सरकार के सामने खड़े किये थे यह सवाल :
इससे पहले इस मुद्दे पर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवौसी और मेवात से कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर ने अशोक गहलोत पर हमला बोला था। उन्होंने गहलोत सरकार से सीधे सवाल पूछा था कि सरकार धर्म के नाम पर मुआवजा देने में भेदभाव क्यों कर रही है। उन्होंने भी सवाल उठाया था कि जुनैद और नासिर के परिवारों को कन्हैया लाल की तरह मुआवजा क्यों नहीं दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर ने भी बीते दिन गहलोत सरकार के सामने यही सवाल खड़ा किया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।