राजस्थान सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान सीएम अशोक गहलोतRaj Express

Rajasthan Politics : मेरी भूमिका हमेशा वही रही है जो आलाकमान चाहता है - CM अशोक गहलोत

Rajasthan Politics : सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, लोगों ने इस बार राज्य में सरकार दोहराने का मूड बना लिया है।

हाइलाइट्स :

  • CM अशोक गहलोत ने किया 150 से अधिक सीट जीतने का दावा।

  • राजस्थान में 25 नवम्बर को 199 विधानसभा सीटों पर मतदान है।

  • मतदान के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।

जयपुर, राजस्थान। विधानसभा चुनाव के मतदान में अब कुछ ही समय शेष रह गया है ऐसे में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से चर्चा के दौरान अपनी भूमिका को लेकर बयान जारी किया है। अशोक गहलोत ने कहा है कि, उनकी भूमिका हमेशा वही रही है जो आलाकमान चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर भी बड़ा दावा किया है। इस विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत ने 156 सीटें जीतने का दावा किया है।

सरकार दोहराने का मूड :

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, मेरी भूमिका हमेशा वही रही है जो आलाकमान चाहता है। मैं अपनी भूमिका खुद तय नहीं करता हूं। आलाकमान मुझे जो भूमिका देगा, मैं उस पर कायम रहूंगा। इसके अलावा राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, लोगों ने इस बार राज्य में सरकार दोहराने का मूड बना लिया है। मेरा मानना है कि, हम 156 सीटों की ओर बढ़ रहे हैं। परंपरा (हर 5 साल में सरकार बदलने की) इस बार टूटने जा रही है। हमने जिस तरह का काम किया है उससे प्रदेश की जनता खुश है...राजस्थान में सरकार दोबारा बनना तय है।

पीएम मोदी के रोड शो पर तंज :

सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के रोड शो पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि, "पीएम मोदी का रोड शो फेल रहा। ये सिर्फ 9 किलोमीटर का रोड शो था, वे इतने घबरा गए थे कि बाहर से लोगों को बुलाया... उन्होंने कभी भी स्थानीय मुद्दों पर चर्चा नहीं की।

राजस्थान में 25 नवम्बर को 199 विधानसभा सीटों पर मतदान है। मतदान से पहले दोनों राजनीतिक दल (भाजपा- कांग्रेस) ने अपने पूरी ताकत यहाँ झोंक दी है। मतदान के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com