PM Modi Rajasthan Visit
PM Modi Rajasthan VisitRaj Expres

Rajasthan Politics : क्यों कहा PM मोदी ने कि, राजस्थान में पिछले पांच साल में 100 सीएम थे ?

PM Modi Rajasthan Visit : विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान से पहले राजस्थान में राजनीति गरमाई हुई है। PM ने भरतपुर में जनसभा की, जहां उन्होंने राजस्थान CM समेत पूरी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

हाइलाइट्स :

  • पीएम मोदी ने राजस्थान में की दो जनसभा।

  • कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज।

  • मुख्यमंत्री पर जमकर साधा निशाना।

राजस्थान। विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान से पहले राजस्थान में राजनीति गरमाई हुई है। पीएम मोदी ने शनिवार को भरतपुर में जनसभा की, जहां उन्होंने राजस्थान सीएम समेत पूरी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले पांच सालों में कांग्रेस के शासनकाल में कुल 100 सीएम थे। जानते है आखिर क्या कहा पीएम ने।

मिलाप नहीं हुआ, दिल में खटास है लेकिन हाथ मिलाने का दिखावा :

पीएम मोदी के कहा, एक मैडम ने अपने परिचितों को शताब्दी के इवेंट पर आमंत्रित किया। सभी को आश्चर्य हुआ। उन्होंने सभी को बताया कि, मेरे पति देव ने 99 बार सिगरेट छोड़ी है अब 100 वीं बार सिगरेट छोड़ने वाले हैं। इसका मतलब है उन्होंने एक बार भी सिगरेट नहीं छोड़ी। यही हाल यहाँ कांग्रेस का है। यहाँ बार-बार कांग्रेस का हाथ मिलन समारोह होता है। मुख्यमंत्री और जो मुख्यमंत्री बनने का इन्जार कर रहे हैं, दिल्ली से आए हुए नेता कैमरा के सामने उनके हाथ मिलवाते हैं। उनके भी हाथ मिलाने की अब सेंचुरी हो गई है। मिलाप नहीं हुआ, दिल में खटास है लेकिन हाथ मिलाने का दिखावा ये लोग कर रहे हैं। राजस्थान में पिछले पांच साल में कुल 100 सीएम थे। अपने-अपने क्षेत्र में सभी माफिया, हर दबंग और दंगाई खुद को मुख्यमंत्री से कम मानता ही नहीं था।

पीएम मोदी के राजस्थान दौरे के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

PM Modi Rajasthan Visit
PM Modi Rajasthan Visit LIVE : लाल डायरी में बेटे ने किया कबूल, पापा की सरकार नहीं होगी रिपीट - PM मोदी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com