शेखावत ने दर्ज कराया मानहानि केस
शेखावत ने दर्ज कराया मानहानि केसSocial Media

शेखावत ने दर्ज कराया मानहानि केस, तो सीएम गहलोत ने स्वागत करते हुए कही यह बात

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का केस दर्ज कराया। वहीं, अशोक गहलोत ने इसका स्वागत किया।

जयपुर, भारत। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह केस दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दर्ज कराया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि, अशोक गहलोत ने मेरे परिवार का नाम ऐसी कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ जोड़कर चरित्र हनन किया, जिसका न तो मैं और न ही मेरे परिवार का कोई प्राथमिक सदस्य है। गहलोत ने मेरी दिवंगत मां को अभियुक्त बना दिया। इसके चलते मैंने धारा 500 के तहत मानहानि का मुकदमा दायर किया है। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दायर किये गये मानहानि केस का स्वागत किया है।

अशोक गहलोत ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, "केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि के केस का हम स्वागत करेंगे, कम से कम इसी बहाने ये केस आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन 2-3 लाख गरीबों के पैसे डूबे हैं उनका पैसा कहां गया? वो खुद मुजरिम हैं, उनकी पत्नी, साला, पिता जी और माता जी का नाम है।"

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि, "इन्हें शर्म आनी चाहिए थी, मंत्री बनने के बाद इन्हें आगे बढ़कर लोगों से बात करनी चाहिए थी। ये केस आगे बढ़ेगा तो गरीबों का ये मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा। मैं चाहता हूं कि, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक ये बात जाए।"

आपको दें कि, संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह पर गहलोत लंबे समय से आरोप लगा रहे हैं। गहलोत गजेंद्र सिंह पर सरकार गिराने के षड़यंत्र के मुख्य किरदार होने के आरोप भी लगाते रहे हैं। सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि केस को राजस्थान की सियासत में विवाद की प्रमुख कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। गजेंद्र सिंह शेखावत संजीवनी घोटाले में खुद को बेकसूर बताते हुए सीएम गहलोत पर राजनीतिक दुश्मनी से बयान देने के आरोप लगाते रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com