नितिन और रोहित हैं आरोपी
नितिन और रोहित हैं आरोपी Raj Express

Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्यकांड में शामिल दो आरोपियों की हुई पहचान, एक सेना जवान शामिल

Police Identified Two Accused : पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। एक आरोपी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का नितिन है, जो कि सेना का जवान है। दूसरा आरोपी राजस्थान के मकराणा का रोहित है।

हाइलाइट्स

  • सुखदेव हत्याकांड में शामिल एक आरोपी निकला सेना का जवान।

  • राजपूत करणी सेना ने बुधवार को राजस्थान बंद करने का आह्वान किया था।

  • सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर आरोपियों की हुई पहचान।

जयपुर। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर के श्यामनगर स्थित मकान में दो लोगों ने घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। एक आरोपी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का नितिन है, जो कि सेना का जवान है। इसी ने सुखदेव गोगामेड़ी के सिर पर गोली मारी थी। दूसरा आरोपी राजस्थान के मकराणा का रोहित है। आरोपी नितिन को हिरासत में लेने की खबर है। हालांकि, पुलिस ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, नितिन भारतीय सेना का जवान है। वह नवंबर में छुट्टी लेकर अपने घर महेंद्रगढ़ आया था। नितिन के घरवालों को जानकारी नहीं थी कि वह कहां गया है। उसके घरवालों ने बताया कि वह 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे कार की मरम्मत कराने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। उसके बाद से उससे कोई बात नहीं हुई है।

लॉरेंस गैंग के सम्पत नेहरा के संपर्क में था नितिन

नितिन पंजाब की बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के संपर्क में था। सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के पीछे संपत नेहरा का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी की है।

उधर, देशभर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की जा रही है। राजपूत करणी सेना ने बुधवार को राजस्थान बंद करने का आह्ववान किया था। राजस्थान के अलग अलग शहरों में स्कूल, बाज़ार बंद हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com