जल शक्ति मंत्री ने शेयर किया दलित परिवार पर हमले का वीडियो
जल शक्ति मंत्री ने शेयर किया दलित परिवार पर हमले का वीडियोSocial Media

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने शेयर किया दलित परिवार पर हमले का वीडियो, बताया राजस्थान में बढ़ रहा जंगल राज

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ गुंडे एक दलित परिवार को बुरे तरीके से मार रहे हैं।

अलवर,राजस्थान। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे कुछ गुंडे एक दलित परिवार को बुरे तरीके से मार रहे हैं। यह वीडियो अलवर ज़िले के रैली थान क्षेत्र के उकेरी गांव का बताया जा रहा हैं। हमलावरों ने लाठी डंडे से मारपीट करी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री ने सीएम अशोक गहलोत की सरकार पर सवाल उठाते और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ’’अलवर में राहुल गांधी की यात्रा आने से पहले दलित पर हमला होता हैं। महिलाओं को पीटा जाता है। राजस्थान में जंगलराज का एक और ये सबूत है।’’

क्यों हुई मारपीट?

बताया जा रहा है कि, हमलावरों ने दलित परिवार लाठी और डंडों से मारपीट की, जिसमें 3 महिला सहित 6 लोग घायल हुए है। महिलाओं को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मारपीट के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है, जिसमें यह पता चला है कि, 'गुंडों ने 15 दिसंबर को दलित परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी थी और जिसकी रिपोर्ट थाने में कराई गई थी।' इस मामले को पुलिस ने नज़रअंदाज कर दिया था। पुलिस की कार्यवाही न करने पर गुंडों का हौसला बढ़ गया और गुंडों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। गुंडों ने हीरालाल, योगेश और सुमित के पैरो को फरसे से काट दिया था। तीनों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान दलित उत्पीड़न में अव्वल

बता दें कि, राजस्थान में यह पहला हमला नही है जो दलितों पर हुआ है। 2020 की नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरौ की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में सबसे ज्यादा दलित उत्पीड़न के मामले होते हैं। राजस्थान में हर 1 लाख लोगों पर 56 दलित उत्पीड़न के मामले होते है, जो भारत में सबसे ज्यादा है। दूसरा नंबर में उत्तर प्रदेश था, जिसको पछाड़ कर राजस्थान लगातार दलित उत्पीड़न में आगे ही बढ़ा हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com