दोषी नलिनी और रविचंद्रन ने रिहाई के बाद दी यह प्रतिक्रिया
दोषी नलिनी और रविचंद्रन ने रिहाई के बाद दी यह प्रतिक्रियाSocial Media

राजीव गांधी मर्डर केस की दोषी नलिनी और रविचंद्रन ने रिहाई के बाद दी यह प्रतिक्रिया

राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी पाई गई नलिनी श्रीहरन ने रिहाई के बाद पत्रकारों से बातचीत की, इस दौरान गांधी और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए यह संदेश दिया...

दिल्‍ली, भारत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मर्डर केस में नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन समेत 6 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है। तो वहीं, रिहाई के बाद दोषियों की प्रतिक्रिया आई है।

गांधी और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए नलिनी का संदेश :

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी पाई गई नलिनी श्रीहरन ने रिहाई के बाद पत्रकारों से बातचीत की, गांधी और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए उनके संदेश के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''उन्हें उस विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए दुख है। मुझे उनके लिए बहुत दुख है। हमने इसके बारे में सोचते हुए इतने साल बिताए हैं और हमें इस पर खेद है। उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि वे उस त्रासदी से हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे।"

इसके अलावा जब नलिनी श्रीहरन से पूछा गया कि, क्या वह राजीव गांधी के परिवार से मिलेंगी, तो इस पर उन्होंने यह बात कही है कि, "मुझे नहीं लगता कि वे मुझसे मिलेंगे। मुझे लगता है कि उनके लिए मुझे देखने का समय बीत चुका है।"

हमें पीड़ितों के रूप में देखें, हत्यारों के रूप में नहीं :

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी आरपी रविचंद्रन की भी प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्‍होंने कहा कि, ''उत्तर भारत के लोगों को उन्हें "आतंकवादियों या हत्यारों के बजाय पीड़ितों" के रूप में देखना चाहिए। समय उन्हें "निर्दोष" के रूप में आंकेगा। उत्तर भारत के लोगों को हमें आतंकवादियों या हत्यारों के बजाय पीड़ित के रूप में देखना चाहिए। समय और शक्ति निर्धारित करती है कि कौन आतंकवादी है और कौन स्वतंत्रता सेनानी? लेकिन समय हमें निर्दोष मानेगा, भले ही हम आतंकवादी होने का दोष सहन करें।''

बता दें कि, राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी पाए गए लोग उम्रकैद की सजा काट रहे थे, लेकिन बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी की हत्या के मामले के दोषियों 'नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस' को रिहा कर दिया है।

दोषी नलिनी और रविचंद्रन ने रिहाई के बाद दी यह प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- राजीव गांधी मर्डर केस के कातिलों की जेल से रिहाई

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com