वेस्ट त्रिपुरा में राजनाथ सिंह की विजय संकल्प रैली
वेस्ट त्रिपुरा में राजनाथ सिंह की विजय संकल्प रैली Social Media

वेस्ट त्रिपुरा में राजनाथ सिंह की विजय संकल्प रैली- संबोधन में कही ये बातें...

वेस्ट त्रिपुरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा- आज हालात बदल गए हैं और हर गाँव में बिजली पहुँच गई।

त्रिपुरा, भारत। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी प्रचार चरम पर है, इस दौरान भाजपा के तमाम नेता त्रिपुरा पहुंचकर प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी कड़ी में अब आज मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वेस्ट त्रिपुरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

वेस्ट त्रिपुरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा- मैं माता त्रिपुर सुन्दरी की इस पावन धरती को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। मैं अभिनंदन करता हूं इस त्रिपुरा प्रदेश की जनता का, जिन्होंने यहां बहुत से उतार-चढ़ाव देखे है, मगर इस प्रदेश की माटी से उनका हमेशा अटूट रिश्ता रहा है। इस त्रिपुरा प्रदेश से मैं लगभग दो दशक से भी अधिक समय से आता जाता रहा हूं। मैंने वह त्रिपुरा भी देखा है जो जब कनेक्टिविटी के अभाव में बुनियादी चीजों की भी कमी का सामना करता था। मैंने वह त्रिपुरा भी देखा है जब यहां के कई गांवों में बिजली नहीं थी। गांवों की छोड़िए राजधानी अगरतला में भी बिजली की सप्लाई पूरी नहीं थी।आज हालात बदल गए हैं और हर गाँव में बिजली पहुँच गई।

2018 में आप सबने फैसला किया कि परिवर्तन करना है। आपने भाजपा को जीरो संख्या से सुपरहीरो बना दिया और भाजपा को पिछले विधानसभा चुनावों में रिकार्ड तोड़ बहुमत दिया। आजादी के बाद लंबे समय तक त्रिपुरा में सुराज नहीं आया। साल 2018 में प्रदेश में ऐसा अभूतपूर्व परिवर्तन आया कि राज बदलने के साथ-साथ सुराज का भी आगमन हो गया है। गरीबों, मजदूरों और कामगारों की बात करने वाली CPM ने केवल उनका शोषण किया है। हमारी भाजपा की सरकार ने यहाँ विकास किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • आज त्रिपुरा के हर गांव में ही नहीं हर घर में बिजली की सुविधा है। आज यहां इतनी बिजली पैदा हो रही है कि त्रिपुरा के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों और यहां तक कि बांग्लादेश में भी बिजली दी जा रही है।

  • बिजली की तरह पानी की भी आपूर्ति सुचारू रूप से हो, इसके लिए अटल जीवनधारा मिशन पर काम बहुत तेज गति से हुआ है। करीब 4 लाख परिवारों को पाइप्ड वॉटर की सुविधा यहाँ मिली है। आज त्रिपुरा प्रदेश को ‘हीरा’-HIRA मिल गया है। HIRA यानि Highways, Internetways, Railways और Airways। यह भाजपा के शासन में त्रिपुरा को मिला है।

  • आज त्रिपुरा में Rail Connectivity हो गई है। एक इंटरनेशनल हाईवे के निर्माण पर काम प्रारंभ हो चुका है जो अगरतला को रंगून और बैंकाक से सड़क मार्ग से Connect कर देगा। यानि आपका-हमारा त्रिपुरा इंटरनेशनल ट्रेड का एक बड़ा गेटवे बनने की तरफ बढ़ चला है। त्रिपुरा में बहुत बड़ी संख्या आदिवासी समाज की है। यह आदिवासी समुदाय आजादी के बाद बरसों तक उपेक्षा का शिकार रहा। जब अटलजी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जहां North East के विकास के लिए अलग विभाग बनाया।

  • साल 2014 तक Tribal Welfare के लिए 21 हजार करोड़ का बजट था जो आज बढ़कर लगभग 88 हजार करोड़ रूपए हो गया है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने 1.2 लाख वनवासियों को भूमि पट्टा देने का काम किया है। आज आदिवासी समाज जो वनोपज बेचता है उसका उसे बेहतर मूल्य मिले इसके लिए 90 वनोपज पर MSP घोषित किया गया है। पहले केवल 8-10 ऐसी वन सामग्री थी जिन पर MSP था।

  • आज भारत के जनजातीय इलाकों में 50000 वन धन केन्द्र खोले गए है जिनके माध्यम से 9 लाख रोजगार के अवसर आदिवासी समाज को प्राप्त हुए है और इनमें बड़ी संख्या हमारी बहनों और बेटियों की है। इन पाँच वर्षों में त्रिपुरा में करिश्माई काम हुआ है। आज त्रिपुरा ही नहीं पूरे नार्थ-ईस्ट में उग्रवाद और अलगाववाद में लगभग समाप्त हो चुका है। यहाँ शांति की स्थापना हुई है। अच्छी सरकार चलाने की कला अगर किसी के पास है तो भाजपा के पास है। कोरोना के संकट से निपटने में जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम हुआ है उसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हुई है।

  • इस देश को आज़ाद कराने में आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान है। CPM और कांग्रेस ने आदिवासी समाज के लिए क्या किया है? अब त्रिपुरा में कांग्रेस और सीपीएम साथ मिलकर लड़ रहे हैं। जीरो और जीरो मिलकर जीरो ही रहेंगे। पहले इस त्रिपुरा के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में कच्चे मकान थे या बहुत से लोग थे जिनके सिर पर छत भी नही थी। हर गरीब के सिर पर छत देने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिया और बड़ी संख्या में मकान ग़रीबों को दिये गए हैं।

  • आप याद कीजिए कि कैसे पहले यहां का अनानास यहीं खराब हो जाता था। मगर आज यहां का अनानास बांग्लादेश, दुबई और जर्मनी तक जा रहा है। इसका परिणाम यह हुआ है कि कुछ ही वर्षों में यहां के किसानों की औसत आमदनी पहले से लगभग दोगुनी हो गई है।

  • हमने आदिवासी समाज से आने वाली बहन को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचा दिया है। मगर कांग्रेस ने इसका विरोध किया। यदि यहाँ पर सुराज को और अधिक मज़बूत करना चाहते हैं तो भाजपा को पुनः बम्पर बहुमत देकर विजयी बनायें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com