हितग्राही महासम्मेलन में राजनाथ
हितग्राही महासम्मेलन में राजनाथSocial Media

हितग्राही महासम्मेलन में बोले राजनाथ- PM और CM शिवराज के नेतृत्व में BJP सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है

सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा- PM मोदी और CM शिवराज के नेतृत्व में भाजपा की सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है। सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी बन गई है।

मध्यप्रदेश। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रविवार को मध्यप्रदेश के सिंगरौली दौरे पर है, इस दौरान वे यहां आयोजित ‘हितग्राही महासम्मेलन’ शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्‍होंने कांग्रेस पर जाेरदार हमला बोला।

सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी बन गई है :

सिंगरौली में हितग्राही महासम्मेलन को संबोधित कर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश में मुध्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है। सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी बन गई है। कथनी और करनी में अंतर होने के कारण जनता का नेताओं से विश्वास कम हो रहा है, लेकिन हमारी कथनी और करनी में अंतर नही है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसे करके दिखाती है। भ्रष्टाचार को भाषण से समाप्त नहीं किया जा सकता। आजाद भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर, प्रशासिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है तो वो श्री नरेंद्र मोदी है।

आज 27,000 से अधिक परिवारों को CM ने भूमि आंवटित किया है। अगर CM गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध नहीं होते तो ये काम नहीं होता। नेताओं ने प्रलोभन देकर जनता का समर्थन हासिल किया है। मगर BJP जो कहती है, उसे करती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • पहले देश में 3 या 4 किमी प्रतिदिन सड़क बनती थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आज देश में प्रतिदिन 37 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। पहले रक्षा से जुड़े हथियार आयात होते थे, लेकिन अब हथियार भारत में बनाने का फैसला हमने ले लिया है।

  • भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। आज हम दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गये है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक हमारा भारत दुनिया का सबसे बड़ा धनवान देश बनेगा।

  • कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। भारत टूटा देश है क्या, जो कांग्रेस के नेता भारत जोड़ने के लिए निकले हैं? भारत 1947 में टूट चुका है, अब नहीं टूटेगा। भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा, जो चाहे आँख दिखाकर निकल जाये।

  • भारत के मान, सम्मान और शौर्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। राहुल जी, नफरत की बात करके दुनिया में भारत की छवि को दुनिया में खराब मत कीजिए। राजनीति सिर्फ सरकार बनाने नहीं, देश और समाज बनाने के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़े-

हितग्राही महासम्मेलन में राजनाथ
सीएम ने सिंगरौली को दी कई बड़ी सौगातें, कहा- शहर के विकास के लिए धनराशि देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co