फिर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम
फिर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीमSocial Media

फिर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम, दूसरी बार मिला 40 दिन का पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गाया है।

राज एक्सप्रेस। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गाया है। राम रहीम को 40 दिन की परोल मिली है।

जानकारी के लिए बता दें कि, आज शनिवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए, उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची हैं।

40 दिन के लिए फिर से मिली पैरोल:

बताया जा रहा है कि, जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। अर्जी जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को भेजी गई। सरकार ने अनुमति देने की जिम्मेदारी मंडल आयुक्त रोहतक को सौंपी थी। मंडल आयुक्त कार्यालय की तरफ से शुक्रवार शाम को अनुमति जारी कर दी गई। जिसके बाद जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खबरों की माने, तो जेल से बाहर आने के बाद अब राम रहीम के 25 जनवरी को डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि, गुरमीत राम रहीम को महज 55 दिनों के बाद दूसरी बार पेरोल दी गई है। इससे पहले वह अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था। वहीं यह दूसरा मौका है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इसके अलावा राम रहीम को 17 जून 2022 को भी एक महीने की पैरोल मिली थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co