Jharkhand: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को मिली धमकी
Jharkhand: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को मिली धमकीSocial Media

Jharkhand : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि, इस धमकी के मिलने के तुरंत बाद ही CISF के जवान अलर्ट हो गए हैं और सर्च अभियान शुरू कर दिया।

रांची, भारत। भारत में नेताओं और अभिनेताओं को पहले भी कई बार धमकी मिलने की खबरें सामने आईं हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ओर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। वहीं, अब एक हैरान करने वाली धमकी झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को मिली है। हालांकि, इस धमकी के मिलने के तुरंत बाद ही CISF के जवान अलर्ट हो गए हैं और सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

एअरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली :

दरअसल, यदि आप इस समय झारखंड की राजधानी रांची के एअरपोर्ट से कहीं जाने का मन बना रहे हैं तो अपने प्लान को कुछ समय के लिए त्याग दीजिए। क्योंकि, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि, इस रांची एयरपोर्ट को बम से है। हालांकि, यह धमकी किसने दी है, इसकी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी है। एक धमकी एक फोन कॉल के माध्यम से दी गई है। रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के चलते CISF के जवान अलर्ट पर हैं और सर्चिंग अभियान शुरू कर चुके है। हालांकि, इस धमकी के चलते रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। हर आने जाने वाले कि तलाशी अच्छे से ली जा रही हैं। पुलिस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चप्पे -चप्पे की तलाशी लेने में जुटी हैं।

एयरपोर्ट निदेशक का बयान :

इस मामले की जानकारी एयपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया को मिलने के बाद भी अब तक उसकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। एक भी अधिकारी कि तरफ से कोई भी बयान सामने नही आया न ही कोई इस बारे में कुछ बोलने को तैयार था। हालांकि, काफी देर बाद रांची एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने धमकी मिलने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि, 'धमकी का कॉल आया था, लेकिन, जांच के बाद ये कॉल HOAX कॉल निकला। धमकी भरे कॉल के बाद एयरपोर्ट एरिया में सर्च अभियान चलाया गया।'

शुरुआती जांच में हुआ खुलासा :

बताते चलें, रांची एयरपोर्ट निदेशक ने बताया है कि, शुरुआती जांच में यह धमकी भरा कॉल डराने के लिए किया गया था, लेकिन फिर भी हमने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com