कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी और बताया कि, कैबिनेट ने भारत नेट योजना को मंजूरी दी है, जो PPP मॉडल के तहत 16 राज्यों में लागू होगी।
कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारीTwitter

दिल्ली, भारत। आज 30 जून को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए हैं। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों की जानकारी दी है।

आज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ :

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- इन्फार्मेशन हाईवे हर गांव तक पहुंचे इस दिशा में सरकार ने एतिहासिक फैसला लिया है। पिछले 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से PM ने घोषित किया था कि, 1000 दिन में 6 लाख गांवों में भारत नेट के माध्यम से ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड लाएंगे। आज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है।

कैबिनेट ने भारत नेट योजना को मंजूरी दी :

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम 1.56 लाख ग्राम पंचायतों में पहुंच चुके हैं। देश की 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ना था। आज भारत नेट को PPP के माध्यम से देश के 16 राज्यों में 29,432 करोड़ रुपये के कुल खर्च पर हमने मंजूरी दी है, जिसमें भारत सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग 19,041 करोड़ रुपये होगी। ये हम देश के 3,61,000 गांवों में जो 16 राज्यों में हैं,वहां PPP के माध्यम से ला रहे हैं। हमने इसे 16 राज्यों में 9 पैकेज बनाया है। किसी एक प्लेयर को 4 पैकेज से अधिक नहीं मिलेगा।"

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया :

तो वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया- वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 दिन पहले एक बड़ा निर्णय घोषित किया था कि जिनको कोविड के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऐसे सभी क्षेत्रों को 6,28,000 करोड़ रुपये की मदद का खाका बताया था। कैबिनेट ने आज उसे मंजूरी दी।

आज कैबिनेट ने करोड़ों रुपये की योजना स्वीकृत की :

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने बताया- आज कैबिनेट ने 3,03,000 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है । जो वितरण कंपनियां घाटे में हैं वे इस योजना से पैसा तब तक नहीं ले पाएंगी जब तक वे घाटा कम करने के लिए अपनी योजना बना लें, राज्य सरकार से इस पर सहमति लें और हमको दें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com