UP : डॉक्टर की रिपोर्ट ने मचाई खलबली, संक्रमण का कारण नहीं चला पता

कोरोना ने फैलाई सीमा! देश में कोरोना संक्रमितों की बम्पर बढ़त, लखीमपुर खीरी केअस्पताल में डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप।
डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिवsocial media

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना के खतरनाक संक्रमण ने आफत मचा रखी है, देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़त हो रही है। बता दें कि, तमाम प्रयासों के बाद भी भारत रिस्क पर है। इतनी सख्‍ती होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं है, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर-खीरी के जिला अस्पताल के डॉक्टर को कोरोना की खबर से हड़कंप मच गया।

संविदा डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि

बता दें कि सूचना के अनुसार जिला अस्पताल के एक संविदा डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आपको बताते चलें कि मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला लखनऊ निवासी हैं। डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह डॉक्टर क्वारंटीन में लगी मेडिकल टीम में शामिल थे।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी के जिला अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। वहीं अब तक यह पता नहीं चला है कि डॉक्टर को संक्रमण कहां से हुआ है। डॉक्टर की रिपोर्ट मिलते ही जिला प्रशासन अस्पताल को सीज करने की तैयारी में हैं।

भारत की हालात चिंताजनक

आपको बताते चलें कि भारत देश के हर हिस्से में सम्पूर्ण लॉक डाउन 3.0 की स्थिति बनी हुई है लेकिन देश में कोरोना के कहर से हालत अस्थिर बनी हुई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co