ताउते के ताडंव से समुद्र में डूबा बार्ज P 305-लोगों को बचाने का अभियान जारी

मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते की आई आफत से 4 जहाज समुंदर में फंस गए, अब अरब सागर में फंसे बार्ज P-305 का रेस्क्यू मिशन जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
ताउते के ताडंव से समुद्र में डूबा बार्ज P 305-लोगों को बचाने का अभियान जारी
ताउते के ताडंव से समुद्र में डूबा बार्ज P 305-लोगों को बचाने का अभियान जारीSocial Media

मुंबई, भारत। देश में महामारी कोरोना के संकटकाल ने पहले ही परेशान कर रखा है और इसी बीच प्राकृतिक आपदा ताउते ने आकर अपना कहर मचाया। दरअसल, चक्रवात तूफान ताउते से कई राज्‍यों में काफी नुकसान हुआ है। इसी के चलते समुद्र में 4 जहाज फंसे होने की भी खबर आई थी और अब समुद्र में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान जारी है।

अब तक 184 लोगों का रेस्क्यू, 75 अभी भी लापता :

बताया गया है कि, चक्रवाती तूफान ताउते अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन जब ये बीते सोमवार को महाराष्ट्र से गुजरा तो इसने तबाही मचा दी। ताउते के ताडंव के कारण समुद्र में 4 जहाज फंस गए और इनमें से एक जहाज बार्ज P- 305 समुद्र में डूब गया, जिसमें 273 लोग सवार थे। हालांकि, इनमें से 184 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 14 के शव बरामद किए गए हैं और 75 अभी लापता हैं। इस जहाज के रेस्क्यू में INS विराट और कोलकाता जुटे हैं, ऑपरेशन अभी जारी है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण नौसेना को रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं।

जहाजों को वापस लाने की कोशिश जारी :

इसके अलावा ये जानकारी भी मिली है कि, बार्ज 305 के अलावा गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। तो वहीं, बार्ज SS-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं। नेवी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ''ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें मुहैया कराई गई हैं। इन जहाजों को ONCG की मदद से खींच कर वापस लाने की कोशिश जारी है।''

सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों को अब तक बचाया गया है वे लाइफ जैकेट में थे और पानी में कई घंटों तक तैर रहे थे। ऐसे में लापता लोगों के भी लाइफ जैकेट में होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com