गहलोत सरकार के 3 मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर
गहलोत सरकार के 3 मंत्रियों का इस्तीफा मंजूरSocial Media

राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल- गहलोत सरकार के 3 मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर

राजस्थान में गहलोत सरकार में 3 कद्दावर मंत्रियों के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। तो वहीं, मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही...

राजस्‍थान, भारत। कांग्रेस शासित राज्‍य राजस्‍थान में सियासी हलचल एक बार फिर तेज होने से राजस्थान में अब कैबिनेट के फेरबदल की संभावना है। दरअसल, गहलोत सरकार में एक से ज्यादा पद रखने वाले 3 मंत्रियों द्वारा दिए गए इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम-

गहलोत सरकार के इन 3 कद्दावर मंत्रियों ने कल शुक्रवार को ही कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी। इस बारे में मंत्रियों ने खुद नहीं इस्‍तीफे का ऐलान किया, बल्कि राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने जानकारी देते हुए कहा कि, ''गहलोत सरकार के तीन मंत्री इस्तीफा देकर संगठन में काम करना चाहते हैं।''

  • शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा

  • राजस्व मंत्री हरीश चौधरी

  • स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा

इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा :

इसके अलावा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा का बयान भी आया था, जिसमें उन्‍होंने कहा- मैंने सोनिया गांधी को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। हम संगठन के माध्यम से राजस्थान सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएंगे और मोदी सरकार की विफलताओं के बारे में बताएंगे।

मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक:

बताया जा रहा है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से यह सूचना भी सामने आ रही है कि, कल शाम 4 बजे राजस्थान मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो सकता है।

माना जा रहा है कि, गहलोत सरकार के इन तीन मंत्रियों के इस्तीफों के बाद मंत्रिमंडल में कुल 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है और अब CM अशोक गहलोत जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com