RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव
RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादवSocial Media

पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीसी के जरिए जुड़े RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कही यह बात

बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

पूर्णिया, भारत। बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। लालू यादव ने इस दौरान कहा कि, "हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है।"

लालू यादव ने कहा कि, "उन्हें यह जानकर खुशी हुई और ताकत मिला कि पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में लाखों की संख्या में लोग एकजुट हुए हैं। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि, भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होना है उसके लिए यह पक्का गठबंधन बनकर तैयार हो चुका है। बीजेपी और आरएसएस को सफाया करने के लिए है। बीजेपी पार्टी नहीं आरएसएस का मुखौटा है। ये घोर आरक्षण विरोधी है, देश में तानाशाही है। जो आरएसएस चाह रहा है वही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। किसी का सम्मान नहीं, लोकतंत्र की हत्या, नरेंद्र मोदी की सरकार की विदाई का वक्त आ गया है, महागठबंधन जिंदाबाद।"

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही यह बात:

पूर्णिया में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, "ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।"

नीतीश कुमार ने कही यह बात:

वहीं, पूर्णिया में बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि, "इन्होंने (BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। इनलोगों ने जो 2015 के वि.स चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे, लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com