भारत लौट रहे हैं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव
भारत लौट रहे हैं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादवSocial Media

भारत लौट रहे हैं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, सिंगापुर से हुए रवाना- सामने आई ताजा तस्वीरें

सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भारत लौट रहें हैं। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने दी है।

राज एक्सप्रेस। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीते कुछ दिनों से अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें, बीते साल 5 दिसंबर को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था,अब वे स्वस्थ हो गए हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी खबर आई है कि, लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 फरवरी को सिंगापुर से भारत लौट रहें हैं। जिसकी जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने दी है, उन्होंने लालू यादव का ध्यान रखने के लिए लोगों से अपील भी की है।

रोहिणी आचार्य ने की ये अपील:

बता दें कि, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की है कि, लालू यादव का ध्यान का रखा जाए। रोहिणी आचार्य ने लोगों से अपील करते हुए ट्वीट में लिखा है, "आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है, यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं, मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं, अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा।"

सामने आई लालू यादव की ताजा तस्वीर:

खबरों के अनुसार, आरजेडी सुप्रीमो अर्से बाद एक बार फिर से बिहार में होंगे। उन्होंने सिंगापुर से विदाई ले ली है और उन्होंने भारत की फ्लाइट पकड़ ली है। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। सामने आई तस्वीर में आरजेडी सुप्रीमो बेटी रोहिणी आचार्य के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में लालू पहले के मुकाबले काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं। लालू इस तस्वीर में व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं और उनके पीछे बेटी रोहिणी आचार्य बैठी हुई हैं।

सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट:

जानकारी के लिए बता दें कि, राजद प्रमुख लालू यादव लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पिछले अक्टूबर में किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। जिसके बाद पांच दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दी थी। इसके बाद से लालू यादव सिंगापुर में डॉक्टरों के निगरानी में थे। अब लालू यादव पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। किडनी प्रत्यारोपण ऑपरेशन के महीनों बाद लालू यादव आज सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं। लालू सिंगापुर से दिल्ली आएंगे और फिर पटना चले जाएंगे। लालू किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ बताए, जा रहे हैं और भारत आने के लिए तैयार हैं। लालू का किडनी प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल रहा था।

आपको बता दें कि, लालू यादव भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काटने के दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हुए। अप्रैल में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत दिए, जाने के बाद से वह चारा घोटाले के पांच मामलों में जमानत पर बाहर थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com