अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला
अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचलाSocial Media

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला, 1 की मौत

बिहार (Bihar) के सारण (Saran) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, बिहार के सारण में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण 18 लोगों की हालत गंभीर है।

Road Accident: बिहार (Bihar) के सारण (Saran) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, बिहार के सारण में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेरहवीं का भोज खा रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। तेज रफ्तार होने के कारण 18 लोगों की हालत गंभीर है, वहीं एक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है, जब लोग अंतिम संस्कार का भोज खा रहे थे। घटना सड़क किनारे एक दुकान पर अंतिम संस्कार की दावत के दौरान हुई, जब लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे की दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते हुए चली गयी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सारण में मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में हीरा राम के घर श्राद्ध भोज चल रहा था। लोग सड़क पर बैठ कर खा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित जाइलो कार सड़क किनारे दुकान को तोड़ते हुए बस्ती में जा घुसी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, एंबुलेंस से गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद पुलिस कार चालक हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना, कार चालक सहित अन्य शराब के नशे में थे। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर दल-बल के साथ मौजूद है।

पुलिस ने इस हादसे के बारे बात करते हुए कहा कि, फिलहाल घटना के प्रमुख कारणों को पता नहीं चल पाया है। कार सवार लोगों से मामले की पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com