राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत Social Media

संघ प्रमुख भागवत बोले- नेशनलिज्म न कहो क्योंकि इसका मतलब हिटलर है

राष्ट्रवाद को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, RSS प्रमुख ने कहा, नेशनलिज्म न कहो क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर और नाजीवाद।

राज एक्सप्रेस। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के संघ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भागवत ने कहा कि RSS का विस्तार देश के लिए है क्योंकि हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरू बनाना है।

संघ प्रमुख ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवाद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंच से यूनाइटेड किंगडम में अपनी एक यात्रा के दौरान की घटना बताई। भागवत ने बताया कि यूके में आरआरएस कार्यकर्ता से बातचीत करते हुए मालूम पड़ा कि बातचीत में शब्दों के अर्थ भिन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा, इसलिए आप नेशनलिज्म इस शब्द का उपयोग न कीजिए। आप नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिज्म न कहो क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद, फासीवाद।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, राष्ट्रवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका मतलब नाज़ी या हिटलर से निकाला जा सकता है, ऐसे में राष्ट्र या राष्ट्रीय जैसे शब्दों को ही प्रमुखता से इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, दुनिया के सामने इस वक्त ISIS, कट्टरपंथ और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि, दुनिया के सामने जो बड़ी समस्याएं हैं। उनसे सिर्फ भारत ही निजात दिलवा सकता है। ऐसे में हिंदुस्तान को दुनिया का नेतृत्व करने की सोचना चाहिए। देश की एकता ही असली ताकत है, इसका आधार अलग हो सकता है लेकिन मकसद समान ही है।

भागवत ने कहा, हिंदू ही एक ऐसा शब्द है जो भारत को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश करता है। भले ही देश में कई धर्म हों, लेकिन हर व्यक्ति एक शब्द से जुड़ा है, जो हिंदू है। ये शब्द ही देश के कल्चर को दुनिया के सामने दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघ देश में विस्तार के साथ-साथ हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ता रहेगा जो देश को जोड़ने का काम करेगा।

संघ के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची के सांसद संजय सेठ के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेतागण भी शामिल हुए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com