CAA  2019 के समर्थन में अब संघ भी अहम भूमिका निभाएगा
CAA 2019 के समर्थन में अब संघ भी अहम भूमिका निभाएगा Social Media

CAA 2019 के समर्थन में अब संघ भी अहम भूमिका निभाएगा

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति दूर करने में अब संघ भी अहम भूमिका निभाएगा। इंदौर में हुई संघ की कार्यकारिणी की मंथन बैठक में CAA के लिए लिया अहम फैसला...

राज एक्सप्रेस। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, इसी के चलते भाजपा द्वारा प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की इंदौर में हुई कार्यकारिणी की मंथन बैठक के दूसरे दिन सोमवार को शीर्ष पदाधिकारियों ने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति दूर करने में संघ भी भूमिका निभाएगा। CAA के समर्थन में अब संघ सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के जरिए देशभर में तिरंगा मार्च और संगोष्ठियों के आयोजन करेगा। सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघकार्यवाह भय्याजी जोशी के सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्तिथि में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यह फैसला लिया गया है।

कार्यकारिणी की मंथन बैठक में देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बात संघ प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों ने की। इस दौरान हर प्रांत के लिए अलग रणनीति तय गई और वर्षभर के आयोजनों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने माना कि देश में बनी राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता की छवि को नागरिकता कानून के विरोध में जारी गतिविधियां कमजोर कर रही हैं। कानून को लेकर बन रही भ्रम की स्थिति दूर करना आवश्यक है।

सोमवार को नागरिकता कानून के समर्थन में उज्जैन में हुए प्रदर्शन की चर्चा भी बैठक में हुई ऐसे ही प्रदर्शन अब देश के अलग-अलग हिस्सों में होंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com