IPL Auction 2023
IPL Auction 2023Social Media

सैम करन 18.50 करोड़ के साथ बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ के साथ दूसरे पर

प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स टीम ने सैम करन को 18.50 करोड़ में खरीदा और मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीदा।

राज एक्सप्रेस। आज 2023 के आईपीएल का ऑक्शन केरला राज्य के कोचीन शहर में चल रहा हैं,, लेकिन पहले ही सेट में हमें हमारे सवाल का जवाब मिल गया की क्या इस बार क्रिस मोरिस का सबसे ज्यादा 16.25 करोड़ में बिकने का रिकॉर्ड टूट पाएगा? इंग्लैंड के सम करन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने इसका उत्तर हां में दे दिया है। जी हां, प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स टीम ने सैम करन को 18.50 करोड़ में खरीदा और मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीद लिया है।

पंजाब ने अपने नाम किया सैम करन :

सैम करन का नाम आने पर 3 टीमें सैम करन को खरीदने के लिए गई, जिसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स थी। पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स सैम करन के लिए लड़ रही थी, फिर आखरी में 17 करोड़ पार होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री मारी जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच सैम करन को लेकर बोली का खेल चला, जिसमें पंजाब ने सबसे बड़ी बोली 18.50 करोड़ के साथ सैम करन को वापिस उसी जगह पर ले आए जहां सैम करन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुवात की थी। सैम करन इसके साथ सिर्फ आईपीएल ऑक्शन ही नहीं, बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंनेंं पिछले साल ही नई टीम लखनऊ सुपरजायंट्स में 17 करोड़ पाए थे।

मुंबई के रंग में खेलेंगे ग्रीन :

फिर बारी आती हैं, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन की जिसको मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा है। कैमरन ग्रीन के लिए भी 3 टीम भिड़ी मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स। आखिर में लड़ाई सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच चली लेकिन आकाश अंबानी ने बाजी मारी और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदा। इसके साथ ही दोनो खिलाड़ियों ने पिछले क्रिस मोरिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है साथ ही केएल राहुल के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है।

मार्की (Markee) खिलाड़ियों का सेट हुआ खत्म

शुरुवात में मार्की खिलाड़ी यानी वह खिलाड़ी जो नामी खिलाड़ी होते है, उनका सेट आया जिसमें 12 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी और टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन को भी नहीं मिले खरीदार।

अभी तक की 6 बड़ी खरीदी लेने वाले खिलाड़ी-

  • सैम करन– 18.50 करोड़

  • कैमरन ग्रीन– 17.50 करोड़

  • बेन स्टोक्स– 16.25 करोड़

  • निकोलस पूरन–16 करोड़

  • हैरी ब्रुक– 13.25 करोड़

  • मयंक अग्रवाल– 8.25 करोड़

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com