सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनाई नई टीम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनाई नई टीमSocial Media

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनाई नई टीम- शिवपाल यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा की, जिसमें इन लोगों के नाम का ऐलान किया गया है। अब अखिलेश यादव की नई टीम में यह लोग रहेंगे...

उत्तर प्रदेश, भारत। समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि, आज रविवार को इस पार्टी ने अपनी राष्ट्र कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव में अपनी नई पार्टी बना ली है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों की सूची भी सामने आ चुकी है, जिसमें कुल 62 लोगों के नाम है।

शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी में चाचा भतीजा यानी अखिलेश और शिवपाल दोनों के बीच इस तरह की वर्चस्व की जंग बढ़ गई थी कि, शिवपाल यादव ने अपनी एक अलग ही पार्टी बना ली थी, लेकिन हाल ही में मुलायम सिंह के देहांत के बाद चाचा-भतीजे का रिश्ता एक बार फिर मजबूत हुआ और अब समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा के दौरान शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान उन्हें सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

इन लोगों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया :

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी की गयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में इस लोगों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। आइए देखते हैं, सभी के नाम जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया-

  • शिवपाल यादव के अलावा आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • पार्टी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार, अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

  • इसके अलावा रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा, रामचल राजभर, जे एंटोनी, हरेंद्र मलिक और नीरज चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

  • किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्य और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं।

भाजपा के निशाने पर अखिलेश यादव :

तो वहीं सपा के राष्ट्र कार्यकारिणी समिति की घोषणा के बाद अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर आ गई है। दरअसल, प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने हाल ही में रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद को लेकर कहा कि, "स्वामी प्रसाद को रामचरितमानस के अपमान का पुरस्कार मिला है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े, सपा यूपी में जातीय संघर्ष उत्पन्न करना चाहती है। सपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगी। अखिलेश यादव का हिंदू विरोधी और जातिवादी चेहरा सामने आया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co